फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमा बिस्वास का जन्मदिन और दीपिका पादुकोण को रामदेव की सलाह, पांच खबरें

Tue, 14 Jan 2020 06:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 14 Jan 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
Seema Biswas birthday and Baba Ramdev advice to Deepika Padukone entertainment news
Seema Biswas
फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में फूलन देवी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सीमा बिस्वास 14 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। असम के नालबाड़ी में जन्मीं सीमा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके माता-पिता ने बड़ी मुश्किलों के साथ उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) भेजा। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब सीमा अभिनेत्री नहीं वकील बनना चाहती थीं। एनएसडी जाने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।


'बैंडिट क्वीन' की अभिनेत्री ने खुद खोले थे राज, एक सीन की वजह से रात-रात भर रोती रहीं थीं
 
Seema Biswas birthday and Baba Ramdev advice to Deepika Padukone entertainment news
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार साल 2019 में हिट मशीन साबित हुए हैं। अक्षय ने एक बाद एक कई हिट फिल्में दी और साथ ही साथ 2020 के लिए भी अपनी फिल्मो का एलान करना शुरू कर दिया। अक्षय ने अपने लंबे करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इस बीच अब अक्षय की जोड़ी एक ऐसी अभिनेत्री के साथ बनने जा रही है जिसके साथ अक्षय कभी ऑनस्क्रीन नजर नहीं आए हैं।

पहली बार इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे अक्षय कुमार, 'बेल बॉटम' के लिए बनेगी जोड़ी!

Seema Biswas birthday and Baba Ramdev advice to Deepika Padukone entertainment news
Baba Ramdev - फोटो : Social Media

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए विवाद के बाद दीपिका पादुकोण छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं थीं। इस दौरान दीपिका ने वहां घायल छात्रों से मुलाकात भी की थी। दीपिका का इस तरह जेएनयू प्रदर्शन में जाना कई लोगों को रास नहीं आया। उनके इस कदम पर जमकर राजनीति हो रही है। इस पर कई नेताओं के बयान के बाद अब योग गुरू बाबा रामदेव ने दीपिक को सलाह दी है।

दीपिका पादुकोण को बाबा रामदेव ने दी सलाह, बोले- उन्हें मुझ जैसे सलाहकार की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
Seema Biswas birthday and Baba Ramdev advice to Deepika Padukone entertainment news
Meghna Gulzar - फोटो : Social Media

जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों से मुलाकात करने के बाद दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म छपाक को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी कई जगहों पर कुछ राजनैतिक संगठन छपाक का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इससे फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है लेकिन शायद छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार फिल्म से और ज्यादा उम्मीदें थीं। दीपिका के जेएनयू जाने पर कई फिल्मी हस्तियों के बाद अब मेघना ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

दीपिका के जेएनयू जाने पर अब छपाक की निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
Seema Biswas birthday and Baba Ramdev advice to Deepika Padukone entertainment news
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती अब प्यार का रूप ले चुकी है। सोमवार के ऐपिसोड में शहनाज ने सिद्धार्थ से खुलकर कहा कि वो उनसे प्यार करती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ ने भी अपने प्यार का इजहार कर डाला। घर में चल रहे दोनों के रोमांस के बीच शहनाज के पिता बयान आया है और उन्होंने चैनल पर सवाल खड़े किए हैं।

सिद्धार्थ से प्यार का इजहार करते ही आया शहनाज के पिता का बयान, चैनल पर खड़े किए सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed