जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए विवाद के बाद दीपिका पादुकोण छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं थीं। इस दौरान दीपिका ने वहां घायल छात्रों से मुलाकात भी की थी। दीपिका का इस तरह जेएनयू प्रदर्शन में जाना कई लोगों को रास नहीं आया। उनके इस कदम पर जमकर राजनीति हो रही है। इस पर कई नेताओं के बयान के बाद अब योग गुरू बाबा रामदेव ने दीपिक को सलाह दी है।
दीपिका पादुकोण को बाबा रामदेव ने दी सलाह, बोले- उन्हें मुझ जैसे सलाहकार की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के बाद उनकी फिल्म छपाक का भी लगातार विरोध हो रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए रामदेव ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों की सही समझ हासिल करने के लिये दीपिका पादुकोण को उन जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिये।
पीटीआई-भाषा के मुताबिक, रामदेव ने कहा, 'दीपिका में अभिनय की दृष्टि से कुशलता होना अलग बात है। लेकिन सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों का ज्ञान हासिल करने के लिये उन्हें देश के बारे में और पढ़ना-समझना पड़ेगा। यह समझ हासिल करने के बाद ही उन्हें बड़े निर्णय लेने चाहिये। इसके लिए उन्हें स्वामी रामदेव जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिये।'
रामदेव ने संशोधित नागरिकता कानून का जोरदार समर्थन करते हुए कहा, 'जिन लोगों को सीएए का फुल फॉर्म तक नहीं पता है, वे आज इस विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद कह चुके हैं कि यह कानून किसी व्यक्ति की नागरिकता छीनने के लिये नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिये बनाया गया है। फिर भी लोग आग लगाये जा रहे हैं।'
इससे पहले छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार ने दीपिका के जेएनयू जाने के फैसले को निजी बताया था। उन्होंने दर्शकों अनुरोध किया कि वे नजरिया बदलें और तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर फिल्म बनाने के कारण को देखें। मेघना ने कहा, 'हमें निजी और पेशेवर जीवन को अलग करने में सक्षम होना चाहिए। कोई अपनी निजी जिंदगी में क्या करता है और पेशेवर की तरह फिल्म में क्या करता है, उसे अलग-अलग देखना चाहिए।'
मदद मांग रहे शख्स को देख पिघला सारा अली खान का दिल, बिना झिझक के किया ऐसा काम