हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की मां सलमा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर एंट्री की है। और अब राजश्री प्रोडक्शन्स के आगामी शो 'दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ' में दादी की भूमिका निभाने वाली सीमा बिस्वास ने अपने करियर के इतने लंबे सफर के बाद आज के वक्त को देखते हुए सोशल मीडिया पर अपना खाता खोला है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़ी और प्रतिष्ठित परियोजनाओं को अंजाम देने के बाद सीमा अब इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों से हमेशा जुड़े रहने के लिए तैयार हैं। खबर है कि उनके अगले शो में उनकी पोतियों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां शीन दास और अंघा भोसले ने उन्हें ऐसा करने के लिए तैयार किया है।
इस अभिनेत्री ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, ऑन-स्क्रीन पोतियों की वजह से लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी अभिनेत्री सीमा सोशल मीडिया पर आने को लेकर बहुत उत्साहित है और वह अपने जीवन के विशेष क्षणों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करने के इंतजार में हैं। इस बारे में सीमा कहती हैं, 'मैंने कभी किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना खाता खोलने के बारे में नहीं सोचा था। यह फैसला मैंने मेरी ऑन-स्क्रीन पोतियों की वजह से लिया है।'

अपने शो और शीन और अंघा से मिले सहयोग के बारे में बताते हुए सीमा बिस्वास ने कहा, 'हमारा शो में परिवार के सदस्यों के साथ बिताए गए विशेष क्षणों को दर्शाएगा। मेरे लिए ये एक बड़ा कदम है, क्योंकि मैंने पहले कभी इंस्टाग्राम उपयोग नहीं किया हैं। मुझे यकीन है कि शीन और अंघा मुझे दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने बारे में बताती रहेंगी।'
इस बारे में अभिनेत्री शीन दास ने कहा, 'अंघा और मुझे बहुत खुशी है कि सीमा जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोफाइल बनाने के लिए तैयार हो गई हैं। शूट ब्रेक के दौरान जब वे हमें अपने इंस्टा प्रोफाइल पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखती थीं, तो वो हमसे इसके बारे में पूछती थीं। तब हमने अपनी ऑन-स्क्रीन दादी को इंस्टाग्राम से जोड़ने के लिए मनाने का फैसला किया। हमें यकीन है कि वह इंस्टाग्राम पर छा जाएंगी।'
बता दें कि इस नए शो में दादा की भूमिका मनोज जोशी और दादी की भूमिका सीमा बिस्वास निभाकर दर्शकों को लुभाएंगे। निर्माताओं ने मोहन जोशी और सीमा बिस्वास जैसे दिग्गज कलाकारों को दादा और दादी की भूमिका के लिए प्रस्तुत किया है। शीन दास और नई अभिनेत्री अंघा भोसले इस शो में पोतियों की भूमिका निभाएंगी।
पढ़ें: बॉलीवुड हीरोज की चौधराहट पर प्रियंका ने कही मन की बात, इन हीरोइनों की वक्त बदलने के लिए की तारीफ