फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लव आज कल' के ट्रेलर लॉन्च में रिलेशनशिप के सवाल पर घिरे सारा-कार्तिक, वैलेंटाइन डे प्लॉन किया शेयर

Fri, 17 Jan 2020 03:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Jan 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan And Kartik Aaryan Talks About Their Relationship on Love aaj kal Trailer Launch Event
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लंबे समय से अपनी नजदीकियों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दोनों पहली बार फिल्म 'लव आज कल' में नजर आने वाले हैं। 17 दिसंबर को मुंबई में जुहू के एक सिनेमाघर में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर आने से पहले ही इम्तियाज अली की यह फिल्म अपने पहले पोस्टर के कारण भी चर्चा में थी जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री झलक रही थी। इस पोस्टर के बाद सोशल मीडिया पर फैन द्वारा बनाए गए ट्रेलर की भरमार हो गई। 2 मिनट 54 सेकेंड के फिल्म के ट्रेलर में 1990 और 2020 की प्यार की केमिस्ट्री, बदलाव और खासियत दर्शाई गई है। इस समारोह में सारा और कार्तिक के साथ ही निर्देशक इम्तियाज अली और निर्माता दिनेश विजन और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार भी मौजूद रहे।

Sara Ali Khan And Kartik Aaryan Talks About Their Relationship on Love aaj kal Trailer Launch Event
सारा, कार्तिक - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रिलेशनशिप के सवाल पर नर्वस हुए सारा-कार्तिक
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में जैसे ही बारी-बारी से कार्तिक और सारा को बुलाया गया वह दोनों ही काफी नर्वस नजर आए। सारा ने इस मौके पर कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि अभी सभी के सामने क्या कहना है तो वहीं कार्तिक भी शुरुआत से ही अपनी बात कहने और अनुभव साझा करने में हिचकते नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों के रोमांस को लेकर चल रही खबरों पर भी सवाल किया गया जिसे लेकर दोनों ने साफ जवाब नहीं दिया। कार्तिक ने कहा, 'जब भी ऐसे सवाल किए जाते हैं मैं समझ नहीं पाता हूं कि इसका क्या जवाब देना है। जब सारा ने नेशनल टीवी पर मुझे लेकर बात की थी तब मेरा उनपर क्रश आ गया था। वह तो अपनी बात कर निकल गई थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अब इसपर 'हां' कहूं या 'ना' कहूं।

Sara Ali Khan And Kartik Aaryan Talks About Their Relationship on Love aaj kal Trailer Launch Event
लव आज कल 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं सारा ने कहा, 'फिल्म के रिलीज होने से पहले ही हमारी जोड़ी को 'सार्तिक' के नाम पर संबोधित किया जा रहा है। मुझे नहीं लगता है कि फिल्म से भी पहले किसी जोड़ी को इस तरह की दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली हो। यह हमारे लिए काफी अच्छा है। उम्मीद करते हैं कि जब लोग फिल्म देखेंगे तो उसे और भी प्यार देंगे। इस मौके पर दोनों से यह भी पूछा गया कि इस वैलेंनटाइन डे को आप दोनों क्या कर रहे हैं। इसके जवाब में दोनों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे दोनों ही इस दिन डेट नाइट पर अपनी फिल्म देखने जाएंगे। वहीं इस दौरान दोनों की चुलबुली केमिस्ट्री भी देखने को मिली जिसमें सारा द्वारा तारीफ करने पर कार्तिक उनके पैर छूते हुए भी देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan And Kartik Aaryan Talks About Their Relationship on Love aaj kal Trailer Launch Event
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

इम्तियाज की जमकर तारीफ
सारा ने इम्तियाज के साथ फिल्म करने को सपना साकार होने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं और बहुत ही अच्छे से सिखाते हैं। उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना है और कैसे करना है। वहीं कार्तिक ने इम्तियाज से अपनी मुलाकात का बहुत ही रोचक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वह 'लुका छुपी' की शूटिंग कर रहे थे तब इम्तियाज ने उन्हें फोन किया था। उनसे बात करने के लिए वह वैनिटी वैन में चले गए और पूरे क्रू से वॉशरूम का बहाना बनाकर करीब 45 मिनट उनसे बात की। हालांकि उस समय तो हमारी बात किसी और चीज को लेकर हुई थी लेकिन फिर मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन
Sara Ali Khan And Kartik Aaryan Talks About Their Relationship on Love aaj kal Trailer Launch Event
Imtiaz Ali - फोटो : instagram

इम्तियाज ने साझा किया रोचक किस्सा
इस मौके पर इम्तियाज अली ने दिनेश विजन के साथ का एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले 'लव आज कल' के समय दिनेश मेरे साथ कॉफी पी रहे थे तभी वह अचानक रोने लगे। उन्होंने कहा था कि निर्माता के तौर पर यह उनके लिए महत्वपूर्ण फिल्म है और अगर यह फिल्म नहीं चली तो वह इम्तियाज और सैफ को ढूंढकर बहुत मारेंगे। बातचीत के दौरान इम्तियाज ने यह बात भी साफ कर दी कि यह फिल्म पिछली 'लव आज कल' की सीक्वल नहीं है। वह उस दौर की प्यार की कहानी को दर्शाती थी और यह फिल्म अलग दौर के प्यार की कहानी को पेश करती है। गौरतलब है कि यह फिल्म 14 जनवरी को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed