फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Selfiee Box Office Collection: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'सेल्फी', चौथे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Mon, 27 Feb 2023 10:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Feb 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Selfiee Box Office Collection Day Four India Akshay Kumar Emraan Hashmi Film Monday earnings
सेल्फी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्में पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सेल्फी से दोनों अभिनेताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब कितना बिजनेस कर लिया है।


Nikita Returns Phalke Award: फाल्के पुरस्कार लौटाते ही निकिता को मिली बधाइयां, लोग बोले, देर आए दुरुस्त आए

Selfiee Box Office Collection Day Four India Akshay Kumar Emraan Hashmi Film Monday earnings
सेल्फी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

24 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इससे पहले अक्षय और राज की जोड़ी गुड न्यूज जैसी सुपरहिट फिल्म में साथ काम कर चुकी है। हालांकि, इस बार दोनों की जोड़ी अपना जादू नहीं चला सकी है। इमरान हाशमी और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के पहले दिन की कमाई की  बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने दो करोड़ 55 लाख का बिजनेस किया था। 
Filmy Wrap: ऋतिक-सबा किस करते कैमरे में कैद और मोनालिसा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Selfiee Box Office Collection Day Four India Akshay Kumar Emraan Hashmi Film Monday earnings
सेल्फी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं दूसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ 80 लाख, तीसरे दिन तीन करोड़ 95 लाख का कारोबार किया था। अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मंडे टेस्ट में पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को एक करोड़ 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल  कमाई अब 11.90 करोड़ हो गई है। 
Bollywood Stars: फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन शूट कर चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Selfiee Box Office Collection Day Four India Akshay Kumar Emraan Hashmi Film Monday earnings
सेल्फी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय और इमरान जैसे सितारे और राज मेहता जैसे डायरेक्टर की मौजूदगी के बाद भी फिल्म के इस तरह के कलेक्शन वाकई हैरान कर देने वाले हैं। बता दें कि अक्षय की 'सेल्फी' मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म को 150 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। 
Ananya Panday: विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म में नजर आएंगी अनन्या, शूटिंग खत्म होने पर लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन
Selfiee Box Office Collection Day Four India Akshay Kumar Emraan Hashmi Film Monday earnings
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल फिल्म के प्रदर्शन से इसकी लागत भी निकाल पाना लगभग नामुमकिन ही नजर आ रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय इन दिनों बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग जोर शोर से कर रहे हैं। वहीं, इमरान हाशमी टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। 
Guneet Monga: 'पगलेट' की सफलता के बाद गुनीत मोंगा ने उमेश बिष्ट से फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म के लिए किया साइन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed