फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Selfiee Box Office Prediction: 'पठान' के सामने टिक पाएगी अक्षय कुमार की 'सेल्फी', पहले दिन कितनी होगी कमाई?

Thu, 23 Feb 2023 11:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Feb 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Selfiee Box Office Prediction Akshay kumar emraan hashmi Nushrratt Bharuccha starring film day 1 collection
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सेल्फी' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस दौरान लगातार अक्षय कुमार फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन करते हुए उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज भी दर्ज करा लिया है। हालांकि, ट्रेलर रिलीज होने के बाद 'सेल्फी' को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी थीं। चलिए जानते हैं कि फिल्म 'सेल्फी' का बजट कितना है और यह पहले दिन लगभग कितनी कमाई कर सकती है?

Selfiee Box Office Prediction Akshay kumar emraan hashmi Nushrratt Bharuccha starring film day 1 collection
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' के बजट की बात करें तो इसे लगभग 150 करोड़ रुपये में बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन 'सेल्फी' करीब 10 से 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए शानदार ओपनिंग मानी जाएगी। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' कमाई के मामले में झंडे गाड़ रही है। ऐसे में 'सेल्फी' के लिए मजबूती से खड़ा होना मुश्किल होगा। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर पहले दिन 'सेल्फी' कितना कमाल दिखा पाएगी।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को रास नहीं आई 26/11 पर दिए गए बयान पर कंगना रणौत की तारीफ, बोले- वो जरूरी नहीं

Selfiee Box Office Prediction Akshay kumar emraan hashmi Nushrratt Bharuccha starring film day 1 collection
इमरान हाशमी, अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी और नुसरत भरूचा अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। राज मेहता इससे पहले अक्षय कुमार को लेकर हिट फिल्म 'गुड न्यूज' बना चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को 'सेल्फी' से बड़ी उम्मीद है। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।

Sourav Ganguly Biopic: 'संजू' के बाद अब 'दादा' बनेंगे रणबीर कपूर! बल्ला थाम निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Selfiee Box Office Prediction Akshay kumar emraan hashmi Nushrratt Bharuccha starring film day 1 collection
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाता है। यह फिल्म एक सुपरस्टार और उनके सुपरफैन के बीच पैदा हुई दुश्मनी को दिखाती है कि कैसे एक फैन अपने ही पसंदीदा सितारे से नफरत करने लग जाता है। फिर, दोनों के बीच आत्मसम्मान की जंग देखने को मिलती है।

Irrfan-Sutapa Love Story: सुतापा के लिए धर्म बदलने को तैयार थे इरफान? बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

विज्ञापन
Selfiee Box Office Prediction Akshay kumar emraan hashmi Nushrratt Bharuccha starring film day 1 collection
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'सेल्फी' पृथ्वीराज सुकुमार की सुपरहिट मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Bollywood: देह व्यापार में फंसकर बदनाम हो चुकीं ये अभिनेत्रियां, नाम जानकर उड़ गए थे लोगों के होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed