सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार पर भड़के थिएटर के मालिक, कपिल शर्मा को ठहराया 'सेल्फी' फ्लॉप होने का जिम्मेदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Mar 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Selfiee Star akshay kumar slams by gaiety galaxy owner manoj desai to visit regularly in the kapil sharma show
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। वह इन दिनों अपने करियर के मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे हैं। लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इस बार अक्षय ने अपनी पांचवीं फ्लॉप फिल्म 'सेल्फी' दी है। इससे पहले अक्षय की 'रक्षा बंधन', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'राम सेतु' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। लगातार फ्लॉप फिल्में देने पर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने अक्षय कुमार पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसके लिए उन्होंने कपिल शर्मा को भी जिम्मेदार ठहराया है।

Trending Videos
Selfiee Star akshay kumar slams by gaiety galaxy owner manoj desai to visit regularly in the kapil sharma show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

फ्लॉप फिल्मों की वजह कपिल!

जब भी अक्षय की कोई फिल्म रिलीज होती है तो वह उसका प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो पर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा भी कई बार अक्षय 'द कपिल शर्मा शो' में देखे गए हैं। अब इस पर मनोज देसाई ने अभिनेता की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों का जिम्मेदार कपिल को बताया है। मनोज ने 'द कपिल शर्मा शो' में अक्षय के लगातार जाने पर आलोचना की है। अब सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

South Celebs: अब तक सिंगल हैं साउथ के ये सितारे, शादी की बात पर साध लेते हैं चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
Selfiee Star akshay kumar slams by gaiety galaxy owner manoj desai to visit regularly in the kapil sharma show
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : social media

अक्षय से पूछा सवाल

मनोज वीडियो में कह रहे हैं कि आप क्या घड़ी-घड़ी उधर जा रहे हैं? आपका कुछ इसमें निवेश है? आपको क्या मिलता है? वह तो सलमान खान का शो है। आप क्यों जाते हैं कपिल के शो पर? मेरे दोस्तों, मेरी जनता ने कितना बोला है कि अक्षय कुमार जी घड़ी घड़ी शो पर जाते हैं, क्या उनको शोभा देता है? अब मैं आपको पूछता हूं अक्षय जी कि क्या आपको शोभा देता है?


Azamgarh: मुंबई में दिखा पंकज त्रिपाठी का रुआब, मामला बिगड़ते देख ब्राइट ने हटाई फिल्म 'आजमगढ़' की होर्डिंग

Selfiee Star akshay kumar slams by gaiety galaxy owner manoj desai to visit regularly in the kapil sharma show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

कपिल पर क्या बोले मनोज?

मनोज देसाई ने कपिल शर्मा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कपिल ने मुझे भी अपने शो में तीन बार आमंत्रित किया, लेकिन मैं गया नहीं। वह कभी तुम्हारी तारीफ करता है, कभी कचरा करता है। यह आपको शोभा देता है? आपको हुआ क्या है? आप तो पहले ऐसी फिल्में देते थे, जिससे दुनिया की हवा टाइट हो जाती थी। अब क्या हो गया है आपको?

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'बिल्ली बिल्ली' गाने का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े के साथ डांस करते दिखे सलमान खान

विज्ञापन
Selfiee Star akshay kumar slams by gaiety galaxy owner manoj desai to visit regularly in the kapil sharma show
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम

सेल्फी हुई फ्लॉप

बता दें कि अक्षय कुमार की 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 150 करोड़ के बजट में बनी 'सेल्फी' ने ओपनिंग डे पर महज 2.55 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा, राहुल देव जैसे कई कलाकार हैं।

Arbaaz Khan: अरबाज खान ने हेलेन और सलीम खान के रिश्ते पर की बात, बोले- उन्होंने इस रिश्ते का पूरा सम्मान किया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed