फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sept Box Office Report: पीएस-1 और ब्रह्मास्त्र का धमाल, कमाई के मामले में सितंबर बना साल का सबसे बड़ा महीना

Sat, 22 Oct 2022 05:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 Oct 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
September Box Office Report Kantara Brahmastra Ponniyin Selvan 1 Earned More Than 1000 Crore KGF Chapter 2 RRR
ब्रह्मास्त्र, पीएस 1, विक्रम वेधा - फोटो : Social Media
September Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के नजरिए से सितंबर का महीना काफी अच्छा रहा। इस महीने रिलीज हुई फिल्मों ने न केवल दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के मजबूर किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। नतीजा यह रहा कि मार्च और अप्रैल के बाद सितंबर साल 2022 का ऐसा तीसरा महीना बन गया है, जिस महीने में रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की हो। 
September Box Office Report Kantara Brahmastra Ponniyin Selvan 1 Earned More Than 1000 Crore KGF Chapter 2 RRR
कांतारा, डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

किस महीने में हुई कितनी कमाई?

महीना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जनवरी 168 करोड़ रुपये
फरवरी 619 करोड़ रुपये
मार्च 1665 करोड़ रुपये
अप्रैल 1484 करोड़ रुपये
मई 960 करोड़ रुपये
जून 808 करोड़ रुपये
जुलाई 645 करोड़ रुपये
अगस्त 753 करोड़ रुपये
सितंबर 1102 करोड़ रुपये
September Box Office Report Kantara Brahmastra Ponniyin Selvan 1 Earned More Than 1000 Crore KGF Chapter 2 RRR
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर महीने में कुल 1,102 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। वहीं, जनवरी से लेकर सितंबर 2022 तक बॉक्स ऑफिस ने 8205 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यदि अगले तीन महीनों (अक्टूबर-दिसंबर) में रिलीज होने वाली फिल्मों ने 2,743 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली तो यह साल अब तक का सर्वश्रेष्ठ वर्ष बन जाएगा। बता दें कि 2019 में रिलीज हुई फिल्मों ने 10,948 करोड़ की कमाई कर सर्वश्रेष्ठ वर्ष का रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
September Box Office Report Kantara Brahmastra Ponniyin Selvan 1 Earned More Than 1000 Crore KGF Chapter 2 RRR
कांतारा और केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
नौ महीनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्म
फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केजीएफ-चैप्टर 2 970 करोड़ रुपये
आरआरआर 869 करोड़ रुपये
पोन्नियिन सेल्वन-1 337 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र 308 करोड़ रुपये
द कश्मीर फाइल्स 292 करोड़ रुपये
विक्रम 284 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 2 219 करोड़ रुपये
ब्रीस्ट 165 करोड़ रुपये
डॉक्टर स्ट्रेंज 163 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी 153 करोड़ रुपये
कुल 8205 करोड़ रुपये
विज्ञापन
September Box Office Report Kantara Brahmastra Ponniyin Selvan 1 Earned More Than 1000 Crore KGF Chapter 2 RRR
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सितंबर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन - I' और रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का 59 फीसदी योगदान रहा है। यही कारण है कि दोनों फिल्में साल की टॉप 10 फिल्मों की सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, यानी केजीएफ:चैप्टर 2 और आरआरआर के बाद इन्हीं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed