फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaadi Ka Laddoo: कटरीना-विक्की कौशल ने भिजवाए कंगना रनौत के घर शादी के लड्डू, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 12 Dec 2021 10:39 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 12 Dec 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Shaadi Ka Laddoo: Katrina-Vicky Kaushal sent wedding laddoos to Kangana Ranaut's house, the actress gave such a reaction
कंगना रणौत, कटरीना और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित ‘सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा’ में 7 फेरे लेकर हमेशा के लिए दूसरे को अपना बना लिया है। दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही पूरे बॉलीवुड समेत फैंस ने उन्हें खूब बधाईयां दी। इस बीच न्यूली वेड कपल मुंबई पहुंचकर अपने दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट भेजकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। वहीं हाल में ही कंगना रनौत ने कटरीना और विक्की की शादी पर तारीफों के पुल बांधे थे और एक बार फिर कंगना ने उनसे जुड़ी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, विक्की-कटरीना ने कंगना के लिए एक खूबसूरत तोहफा भेजा, जेसे देख कंगना ने थैंक्स करते हुए दोनों को फिर शादी की बधाई दी।

Shaadi Ka Laddoo: Katrina-Vicky Kaushal sent wedding laddoos to Kangana Ranaut's house, the actress gave such a reaction
कटरीना कैफ और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ले लिखी खास बात
विक्की-कटरीना के भेजे गए गिफ्ट बॉक्स में देसी घी के लड्डू, फूल उस पर उनके नाम के साथ एक नोट लिखा है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- 'विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तरफ से बहुत टेस्टी देसी घी के लड्डू, धन्यवाद और बहुत बहुत बधाई'

Shaadi Ka Laddoo: Katrina-Vicky Kaushal sent wedding laddoos to Kangana Ranaut's house, the actress gave such a reaction
कटरीना कैफ, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल में लिखी थी पोस्ट
विक्की कटरीना की शादी के मौके पर कंगना ने पोस्ट लिखते हुए कहा था- 'बड़े होते हुए हमने कई कहानियां सुनी हैं, जिनमें अमीर पुरुष काफी छोटी लड़कियों से शादी करते थे। महिलाओं का अपने पति से ज्यादा सफल होना बड़ी दिक्कत के तौर पर देखा जाता था। छोटे लड़के से शादी करना तो दूर की बात है, एक खास उम्र के बाद महिलाओं के लिए शादी करना मुश्किल होता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaadi Ka Laddoo: Katrina-Vicky Kaushal sent wedding laddoos to Kangana Ranaut's house, the actress gave such a reaction
कंगना रनौत एथनिक सूट लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

इसके साथ ही कंगना ने कहा- ' ये देखकर अच्छा लगता है कि अमीर और सक्सेसफुल महिलाएं, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लीडिंग लेडीज इन सेक्सिट नॉर्म्स को तोड़ रही हैं। लोग तारीफ के काबिल हैं, जो रुढ़िवादिता को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
Shaadi Ka Laddoo: Katrina-Vicky Kaushal sent wedding laddoos to Kangana Ranaut's house, the actress gave such a reaction
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इस पोस्ट में विक्की कौशल और कटरीना कैफ का नाम नहीं लिखा था, लेकिन ये समझते किसी को देर नहीं लगी की कंगना, विक्की कटरीना की ही तारीफ कर रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed