फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता के निधन के बाद गाना गाकर ही मां ने शान को पाला, सिंगर की लव स्टोरी भी बेहद रोमांचक

Sun, 29 Sep 2019 05:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Sep 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
shaan birthday special here his life unknown facts
shaan - फोटो : social media

मशहूर गायक शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को हुआ था। शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने बॉलीवुड में गाने कम कर दिए हैं लेकिन उनका नाम इंडस्ट्री के जाने-माने गायकों में से एक है।

shaan birthday special here his life unknown facts
Shaan - फोटो : social media

शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके परिवार के कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे। रोमांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है। शान के दादा जाहर मुखर्जी गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी संगीतकार थे। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद शान की मां गाना गाकर अपना घर चलाती थीं।

shaan birthday special here his life unknown facts
shaan - फोटो : file photo

शान ने अपना करियर 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। वो विज्ञापन फिल्मों में जिंगल्स गाया करते थे। गाने के अलावा शान ने 'सारेगामापा लिटिल चैप्स' और 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' जैसे पॉपुलर शो भी होस्ट किए हैं। अपनी गायकी के लिए शान को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shaan birthday special here his life unknown facts
shaan - फोटो : file photo

शान ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से साल 2000 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी कम रोचक नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे। शान हमेशा से बहुत शर्मीले थे। एक दिन दोनों बीच पर गए। यहां शान घुटनों पर बैठे और राधिका से कहा, 'ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।'

विज्ञापन
shaan birthday special here his life unknown facts
shaan - फोटो : social media

राधिका को प्रपोज करने के बाद शान उनके पैरेंट्स से मिलने पहुंचे। रंग-बिरंगी ड्रेस पहने शान को देख राधिका के पैरेंट्स हैरान रह गए थे। आखिरकार घरवालों को शादी के लिए मानना पड़ा। राधिका और शान की शादी साल 2000 में हुई थी। उनके दो बेटे सोहम और शुभ हैं।

पर्दे के पीछे रहकर गानों में इन गिटारिस्ट ने भरी जान, आज जी रहे गुमनामी की जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed