फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुहाना की शार्ट फिल्म का टीजर लांच, भोजपुरी में नजर आएंगे 'हमार मोदी', बॉलीवुड की 5 खबरें

Sun, 29 Sep 2019 05:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Sep 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan short film tease to PM Narendra Modi biopic these are five bollywood news
Suhana Khan,PM Narendra Modi - फोटो : amar ujala

सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म का टीजर हुआ रिलीज


बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना जल्द फिल्मी पर्दे पर दिखाई देंगी। इन दिनों सुहाना खान न्यूयॉर्क में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। इस बीच सुहाना खान की पहली शॉर्ट फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। उनकी इस फिल्म का नाम ‘द ग्रे पार्ट ऑफ द ब्लू’ है। सुहाना खान की पहली शॉर्ट फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज ने साझा किया है। ‘द ग्रे पार्ट ऑफ द ब्लू’ की वीडियो में सुहाना काफी क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The Grey Part Of Blue Short film teaser 😍♥️

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanoffcial) on

Suhana Khan short film tease to PM Narendra Modi biopic these are five bollywood news
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी ने कोट किया मशहूर तमिल कवि कनियन पुंगुद्रनार की पंक्तियों को - फोटो : Social media

भोजपुरी में पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के नाम का खुलासा
बीते दिनों अभिनेता से नेता बने रवि किशन ने कहा था कि वह भोजपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बायोपिक बनाना चाहते हैं। इस बीच अब भोजपुरी में पीएम मोदी की बायोपिक के नाम का खुलासा हो गया है। खबरों की मानें तो पीएम की बायोपिक का नाम "हमार मोदी" है। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद किशन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुले में शौच के उन्मूलन के आह्वान के बाद और उनके व्यक्तित्व के कारण उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

Suhana Khan short film tease to PM Narendra Modi biopic these are five bollywood news
zoya akhtar - फोटो : file photo

'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर की  लव लाइफ को लेकर खुलासा
फिल्म 'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर जोया अख्तर ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जोया अख्तर ने कहा है कि वह अभी सिंगल हैं। इससे पहले उनकी जिंदगी में एक शख्स था जो काफी स्मार्ट और खुशमिजाज था, लेकिन कुछ कमियों के चलते उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। जोया ने आगे कहा कि उन्हें अब ऐसे शख्स की जरूरत है जो उन्हें उनकी तरह प्यार करे। जोया अख्तर ने और भी कई खुलासे किए। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2020 के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan short film tease to PM Narendra Modi biopic these are five bollywood news
Ishaan Khatter - फोटो : file photo

ईशान खट्टर ने बनाए 6 पैक एब्स 
बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर भी अपने भाई के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। उन्होंने ने भी भाई शाहिद कपूर की तरह बेहतरीन बॉडी बना ली है। उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया। नई तस्वीर में ईशान खट्टर के 6 पैक एब्स और बॉडी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ईशान खट्टर पहली बार फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म धड़क में भी काम किया। ईशान खट्टर जल्द फिल्म 'खाली पीली' में दिखाई देंगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Found these old log photos of the weight loss for my first character in Beyond the Clouds ⏩ flash forward now to film 3. New guy coming up soon 💥swipe 😉 #KhaaliPeeli loading 🚕🧨

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on

विज्ञापन
Suhana Khan short film tease to PM Narendra Modi biopic these are five bollywood news
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया

'सांड की आंख' का पहला गाना रिलीज 
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'सांड की आंख' का पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के इस गाने का नाम 'उड़ता तीतर' है। इस गाने को सुनिधि चौहान और ज्योति नुरन ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 'उड़ता तीतर' गाने को फिल्म की तापसी पन्नू, विनीत कुमार और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि फिल्म 'सांड की आंख' की टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ था जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed