बॉलीवुड में एक्टिंग गुरु के नाम मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। रोशन तनेजा ने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े स्टार्स को ट्रेनिंग दी।
नसीरुद्दीन शाह-जया बच्चन सहित कई बॉलीवुड स्टार्स को एक्टिंग सिखाने वाले गुरु रोशन तनेजा का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशन तनेजा के बेटे रोहित तनेजा ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को 9:30 बजे उनका निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। वो अपने पीछे पत्नी मिथिका और दो बेटे राहुल और रोहित को छोड़ गए। सांताक्रूज वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रोशन तनेजा के निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्वीट कर लिखा- 'मुझे कल रात ये दुखद समाचार मिला कि रोशन तनेजा का निधन हो गया। वह FTII में मेरे गुरु थे और एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिनके मैंने पैर छुए। मुझे उनके द्वारा अभिनय में प्रशिक्षित होने का सौभाग्य मिला। दीदी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'
Late last night came the sad news that @RoshanTaneja passed away.He was my Guru at FTII and the only person whos feet I touched.I was privileged to be trained in Acting by https://t.co/TDtYgGxmLh deepest condolences to Didi and the family. RIP Taneja Sir
अभिनेता राकेश बेदी ने लिखा, 'मेरे लिए बहुत दुखद दिन। मेरे गुरु रोशन तनेजा का कल निधन हो गया। अपने करियर के लिए मैं उनका एहसानमंद हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
A very sad day for me. My guru Shri Roshan Taneja expired yesterday. I owe my career to him. RIP pic.twitter.com/XpdCLpR367
फिल्म निर्माता अतनु घोष ने ट्वीट किया, 'उनके साथ, पांच दशकों से अधिक के शानदार युग का अंत हुआ। हमारे पास कभी अभिनय का सबसे बड़ा शिक्षक हमारे था।