फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: स्मिता पाटिल के लिए कटु शब्द कहने के लिए शबाना आजमी हैं शर्मिंदा, कहा- दोस्ती हो सकती थी पर.....

Sun, 31 Oct 2021 08:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 31 Oct 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
shabana azmi revealed about her and smita patil rivalry says i feel ashamed for my mistakes
स्मिता पाटिल, शबाना आजमी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में राइवलरी की कहानी बहुत पुरानी है। न सिर्फ अभिनेत्रियों बल्कि अभिनेताओं के बीच भी कई बार लोगों को दुश्मनी देखने को मिलती हैं। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो दूसरी अभिनेत्री पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ती। बॉलीवुड में एक ऐसी ही राइवलरी  थी शबाना आजमी और स्मिता पाटिल के बीच। जब भी आर्ट सिनेमा की बात की जाती है तो लोगों के जहन में सबसे पहले स्मिता पाटिल और शबाना आजमी का नाम आता है। इन दोनों ने ही आर्ट सिनेमा को एक नया मुकाम दिया।



एक-दूसरे को नहीं करते थे पसंद

शबाना आजमी और स्मिता पाटिल के परिवारों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों का परिवार एक-दूसरे के काफी करीब था। एक तरफ जहां दोनों का परिवार करीब था तो वहीं दूसरी तरफ ये दोनों ही एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भाती थीं। शबाना आजमी और स्मिता पाटिल दोनों ही एक-दूसरे को नापसंद करती थीं। दोनों के बीच की ये राइवलरी हर किसी को नजर आती थी। हालांकि कई सालों के बाद शबाना आजमी को ये एहसास हुआ कि वो और स्मिता पाटिल अच्छी दोस्त बन सकती थीं।

shabana azmi revealed about her and smita patil rivalry says i feel ashamed for my mistakes
स्मिता पाटिल, शबाना आजमी - फोटो : Social Media

इस वजह से थी राइवलरी

एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान शबाना आजमी ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उन्होंने बहुत गलतियां की हैं और वो स्मिता पाटिल के साथ अच्छी दोस्त बन सकती थीं। शबाना आजमी ने कहा, ‘हम दोनों के बीच राइवलरी थी। ये राइवलरी इसलिए थी क्योंकि हमारा बैकग्राउंड एक जैसा था। हम दोनों को ही श्याम बेनेगल ने लॉन्च किया था। हम दोनों के ही माता-पिता सोशलिस्ट मूवमेंट से जुड़े हुए थे। हम एक-दूसरे से इतना मेल खाते थे कि हमारे बीच दोस्ती होनी चाहिए थी।

shabana azmi revealed about her and smita patil rivalry says i feel ashamed for my mistakes
स्मिता पाटिल, शबाना आजमी - फोटो : Social Media

शबाना आजमी ने बोले थे कटु शब्द  

शबाना आजमी ने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘मैंने उनके लिए कटु शब्द बोले थे जिसके लिए मैं बहुत ज्यादा शर्मिंदा हूं। मुझे लगता है मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। मैंने ये स्वीकार किया कि मुझे ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए थी। हालांकि मीडिया ने मेरे द्वारा कही गई बातों को बहुत ही बढ़ा चढ़ाकर पेश किया’।

विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi revealed about her and smita patil rivalry says i feel ashamed for my mistakes
स्मिता पाटिल, शबाना आजमी - फोटो : Social Media

स्मिता पाटिल ने की थी मदद

शबाना आजमी ने बताया कि एक बार स्मिता पाटिल ने उनकी मां के लिए अपना कमरा दे दिया था। उस वक्त स्मिता पाटिल फिल्म ‘बाजार’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में शबाना आजमी की मां ने भी एक छोटा सा किरदार किया था। जब स्मिता पाटिल को ये पता चला कि शबाना आजमी की मां को कमरे की दिक्कत है तो उन्होंने अपने होटल का कमरा उन्हें दे दिया और खुद दूसरे होटल में जाकर रुकी थीं।

विज्ञापन
shabana azmi revealed about her and smita patil rivalry says i feel ashamed for my mistakes
स्मिता पाटिल, शबाना आजमी - फोटो : Social Media

महेश भट्ट से स्मिता पाटिल हो गईं थीं नाराज

स्मिता पाटिल और शबाना आजमी ने फिल्म ‘अर्थ’ में साथ काम किया था। ये फिल्म महेश भट्ट की थी। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान स्मिता पाटिल महेश भट्ट से काफी नाराज हो गई थीं क्योंकि उन्हें लगा कि एडिटिंग के दौरान उनके कुछ सींस काट दिए गए हैं और फिल्म में उन्हें कम महत्व दिया गया है। स्मिता पाटिल को लगा कि शबाना आजमी महेश भट्ट की अच्छी दोस्त हैं इसलिए निर्देशक ने ऐसा किया। इसके बाद स्मिता पाटिल ने महेश भट्ट से बातचीत बिलकुल बंद कर दी। हालांकि बाद में दोनों ने अपने आपसी मतभेद दूर किए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed