फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी ने शेयर की एयरपोर्ट पर लगे साइन बोर्ड की तस्वीर, इस वजह से रह गईं हैरान

Fri, 01 Nov 2019 08:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Nov 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
shabana azmi share chennai airport picture for this reason
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर कई मुद्दों पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं। इस बार शबाना आजमी ने एक तस्वीर शेयर की जिसे देख वो खुद भी हैरान रह गईं।

shabana azmi share chennai airport picture for this reason
shabana azmi - फोटो : file photo

शबाना आजमी ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में लगे साइन बोर्ड की एक तस्वीर शेयर की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का ये साइन बोर्ड पुराना है। इस पर अंग्रेजी में जो लिखा था उसका मतलब कुछ और ही था।

shabana azmi share chennai airport picture for this reason
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला

साइन बोर्ड पर हिन्दी में लिखा था- 'फर्श पर खाना सख्त मना है'  जबकि अंग्रेजी में लिखा था- 'Eating carpet strictly prohibited.' इसका मतलब है 'कारपेट को खाना सख्त मना है।' शबाना आजमी ने कैप्शन में लिखा- 'वास्तव में?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Really ?!!!

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on


विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi share chennai airport picture for this reason
तिलक लगाने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान - फोटो : Social Media

हाल ही में शबाना आजमी अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था। दरअसल शाहरुख ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए पत्नी गौरी और बेटे अबराम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में तीनों की सिर्फ आंखें दिख रही हैं और तीनों ने तिलक लगाया हुआ है। शाहरुख की इस तस्वीर को देख कुछ यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
shabana azmi share chennai airport picture for this reason
तिलक लगाने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान - फोटो : Twitter

जैसे ही ये बात शबाना आजमी को पता चली उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। शबाना  ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं हैरान हूं कि शाहरुख खान की दिवाली ग्रीटिंग से कुछ लोग गुस्से में हैं और उन्हें तिलक लगाने के लिए झूठा मुसलमान कह रहे हैं। इस्लाम इतना कमजोर नहीं है कि खूबसूरत भारतीय परंपरा को फॉलो करने से उसे खतरा हो। भारत की खूबसूरती उसकी गंगा जमुनी तहजीब में है।'

जिया खान मर्डर केस पर छलका सूरज पंचोली का दर्द, बोले- 'मेरे बारे में लिखी गईं गलत बातें'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed