फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार महीने बाद जावेद अख्तर के पास पहुंचा रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड, शबाना आजमी ने साझा की तस्वीर

Tue, 27 Oct 2020 06:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 27 Oct 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi shares a picture of Javed Akhtar with his Richard Dawkins Award
जावेद अख्तर - फोटो : ट्विटर

गीतकार जावेद अख्तर के पास रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड पहुंच चुका है। करीब चार महीने पहले वह इस सम्मान के लिए नॉमिनेट किए गए थे। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। सोमवार को वह अपने इस नए अवॉर्ड के साथ नजर आए।

Shabana Azmi shares a picture of Javed Akhtar with his Richard Dawkins Award
जावेद अख्तर और शबाना आजमी - फोटो : twitter

जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने अवॉर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जावेद अख्तर अपने रिचर्ड डॉकिन्स सम्मान 2020 के साथ।'
 

Shabana Azmi shares a picture of Javed Akhtar with his Richard Dawkins Award
जावेद अख्तर - फोटो : फाइल

75 वर्षीय जावेद अख्तर मानव प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण सोच के लिए रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड 2020 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह पुरस्कार अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस के नाम पर साल 2003 से दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi shares a picture of Javed Akhtar with his Richard Dawkins Award
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

यह सम्मान विज्ञान, शोध, शिक्षा या कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने वाले प्रसिद्ध व्यक्तित्व को उनकी महत्वपूर्ण सोच, मानवीय प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने वाली धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए दिया जाता है। अख्तर और रिचर्ड डॉकिन्स ने शनिवार को अवॉर्ड पर एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दूसरे के साथ बातचीत की थी।

विज्ञापन
Shabana Azmi shares a picture of Javed Akhtar with his Richard Dawkins Award
जावेद अख्तर - फोटो : ANI

एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि उन्हें पुरस्कार जीतने की उम्मीद नहीं थे। वह खुद आश्चर्यचकित थे कि आयोजक भारतीय राजनीतिक माहौल के बारे में जो कुछ भी बोल रहे थे, वह उसे सुन रहे थे। उन्होंने कहा था कि मुझे यकीन नहीं था कि इन लोगों को पता चल जाएगा कि मैं क्या कह रहा हूं।

ससुराल में ऐसे हुआ नेहा कक्कड़ का स्वागत, पंजाब में हुआ ग्रांड रिसेप्शन

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed