द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है, तभी से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हालांकि देशभर के कई हिस्सों में विवाद लगातार जारी है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है। वहीं, रविवार के दिन चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला लिया गया है। लोगों के मुताबिक फिल्म की कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है। वहीं, इसको लेकर अब शबाना आजमी ने ट्वीट किया है और विरोध करने वाले को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
Shabana Azmi: 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, विरोधियों को दिया एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब
फिल्म को लेकर बने दो गुट
द केरल स्टोरी को लेकर शुरुआत से ही विवाद जारी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही उसे सिनेमाघरों में पहुंचने से रोकने के लिए भी कोर्ट में अर्जी दी गई थी। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद से लगातार देश में इस फिल्म को लेकर दो गुट बन गए हैं। कुछ लोग इस फिल्म का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि फिल्म हमारे समाज को भड़काने का काम कर रही है। हालांकि समर्थन करने वाले लोग फिल्म की लगातार तारीफ कर रहे हैं।
शबाना आजमी ने किया द केरल स्टोरी का समर्थन
Those who speak of banning #The Kerala Story are as wrong as those who wanted to ban Aamir Khan’s #Laal Singh Chaadha. Once a film has been passed by the Central Board of Film Certification nobody has the right to become an extra constitutional authority .
इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में भी लगातार सितारों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार जिन्होंने फिल्म को देखा है, वह सभी इसका समर्थन कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी द केरल स्टोरी को लेकर ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है - जो लोग द केरल स्टोरी पर रोक लगाने की बात करते हैं, वे उतने ही गलत है, जितने कि वह आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर बैन लगाना चाहते थे। एक बार किसी फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट मिल जाता है तो फिर किसी भी दूसरे कॉन्स्टिट्यूशन अथॉरिटी का कोई रोल नहीं रह जाता।
कंगना और विवेक ने भी किया फिल्म का समर्थन
आपको बता दें कि शबाना आजमी के साथ साथ कंगना रणौत और विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म द केरल स्टोरी का समर्थन किया है। उन्होंने भी विरोध करने वालां को मुंह तोड़ जवाब दिया था।
OTT: 'द केरल स्टोरी' पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार! जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म
फिल्म ने की इतने की कमाई
द केरल स्टोरी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अभी तक 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। द केरल स्टोरी में अदा खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके साथ ही इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।
Kangna Ranaut: 'व्यक्ति के नहीं, सिस्टम के खिलाफ बोलती हूं', बॉयकॉट-करण जौहर से दुश्मनी पर बोलीं कंगना