मशहूर फिल्म निर्देशक दीपा मेहता की दो महिलाओं की समलैंगिक रिश्तों की कहानी कहती फिल्म फायर के 21 साल बाद अभिनेत्री शबाना आजमी फिर एक ऐसी ही फिल्म का हिस्सा बनने जा रह हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए देश में सर्वाधिक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने का रिकॉर्ड बना चुकीं शबाना आजमी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने जा रही हैं। यह वही फिल्म है जिसमें समलैंगिक रिश्तों की कहानी इस बार स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता के जरिए कही जाएगी।
2 of 4
Divya Dutta
- फोटो : file photo
निर्देशक फराज आरिफ अंसारी की फिल्म शीर कोरमा अपने ऐलान के बाद से ही लगातार चर्चाओं में हैं। कुछ अपनी कहानी को लेकर और कुछ अपनी कास्टिंग को लेकर। सोशल मीडिया पर लगातार मुखर रहने वाली स्वरा भास्कर और अपनी दमदार अदाकारी से शोहरत बटरोने वाली दिव्या दत्ता इस फिल्म में समलैंगिक रिश्तों की कहानी बयां कर रही हैं।
3 of 4
Shabana Azmi
- फोटो : file photo
फिल्म शीर कोरमा करने के लिए हामी भरने पर शबाना आजमी कहती हैं, ‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी। दिव्या ने मुझे इसके बारे में बताया था। फिर मैं फिल्म के निर्देशक से मिली और वह मुझे काफी सुलझे हुए और सच्चे इंसान लगे। कहानी को लेकर उनका नजरिया भी मुझे अच्छा लगा। दिव्या और स्वरा के साथ काम करना तो इसका बोनस होगा। हमने फिल्म पर काम शुरू कर दिया है और इसके लिए पहली वर्कशॉप भी हम कर चुके हैं।’
4 of 4
nandita das, shabana azmi
- फोटो : twitter
शबाना आजमी का साथ पाकर दिव्या दत्ता भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म शीर कोरमा में वह शबाना की बेटी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा दिव्या एक और फिल्म कर रही हैं, गुल मकई। यह फिल्म पाकिस्तान की मशहूर शख्सीयत और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की कहानी पर बन रही है।