फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shafaq Naaz: शफक नाज ने बयां की टीवी इंडस्ट्री की सच्चाई, बोलीं- ओवरवेट होने की वजह से मुझे...

Thu, 14 Jul 2022 12:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shafaq Naaz: Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin fame actress faced body shaming says she lost a role due to her weight
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म और टीवी की रंगीन दुनिया हर किसी को आकर्षित करती है। दौलत-शोहरत, स्टारडम यहां के कुछ चर्चित शब्द हैं। लेकिन, सच्चाई इससे भी कहीं आगे है। यहां एक रोल हासिल करने के लिए तमाम पापड़ बेलने पड़ते हैं। तय मानकों से जरा भी ऊपर-नीचे होने पर रोल हाथ से निकलते देर नहीं लगती। टीवी इंडस्ट्री की यह कहानी हम आपको नहीं बता रहे, बल्कि शो 'गुम है किसी के प्यार में' फेम अभिनेत्री शफक नाज का भी कुछ यही कहना है। इस शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाली शफक ने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की एक सच्चाई बताई है।

Shafaq Naaz: Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin fame actress faced body shaming says she lost a role due to her weight
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

शफक का कहना है कि वह कई बार यह देखकर दुख महसूस करती हैं कि किस तरह इस इंडस्ट्री में ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को आर्टिस्ट नाप-तोलकर देखते हैं। सभी एक्टर्स पर यहां शारीरिक वजन को सही रखने का दबाव रहता है। शफक ने कहा, 'अभिनेत्रियों को 24 घंटे और सातों दिन पतला ही रहना होता है। अगर किसी स्टोरीलाइन की जरूरत है तब तो पतला रहना ठीक है, लेकिन इससे परे शफक नाज को चीजें समझ नहीं आती हैं।' 

Shafaq Naaz: Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin fame actress faced body shaming says she lost a role due to her weight
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

शफक ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि इंडस्ट्री में एक्टर्स पर वजन बनाए रखने का काफी मानसिक तनाव होता है। उन्होंने बताया, 'एक बार ऑडिशन्स में उनसे खुले तौर पर कह दिया था कि वह इस रोल के लिए थोड़ा ओवरवेट हैं। शफक नाज को यह जानकर हैरानी हुई थी कि एक रोल को अदा करने के लिए अगर इंसान थोड़ा सा मोटा भी है तो उसे कितनी बड़ी बात मानी जाती है।' शफक नाज ने कहा, 'मैं कल्पना नहीं कर सकती कि कुछ ओवरवेट लड़कियों को रोजमर्रा की जिंदगी में क्या-क्या करना और सहना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shafaq Naaz: Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin fame actress faced body shaming says she lost a role due to her weight
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

शफक ने आगे कहा, 'कुछ दिनों पहले, मैं कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी, जब मेरा वजन बढ़ गया था। मुझे खुद अजीब महसूस हो रहा था। मैं अपनी बॉडी को लेकर काफी सतर्क हो गई थी। ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि हम एक्टर्स पर पतले रहने की बंदूक हमेशा तनी रहती है। काफी प्रेशर होता है।' शफक का मानना है कि अच्छी परफॉर्मेंस पर ही चीजें आधारित होनी चाहिए, क्योंकि आखिर में वही आपके काम भी आता है। शफक नाज इससे पहले 'चिड़िया घर' और 'महाभारत' जैसे शोज का हिस्सा बन चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed