सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पांच खबरें: भारतीय सेना ने फायरिंग रेंज किया विद्या बालन के नाम और आर्थिक तंगी से परेशान हैं अभिनेत्री शगुफ्ता अली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shagufta Ali Lose Her Money During Lockdown Period And Indian Army Honoured Vidya Balan By Giving Firing Range Her Name
शगुफ्ता अली, विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों और टेलीविजन शोज का हिस्सा रही शगुफ्ता अली का हाल भी कोरोना में खराब हो गया है। 36 सालों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं शगुफ्ता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने 20 से अधिक टेलीविजन शोज किए, जिसमें बेपनाह और एक वीर की अरदास वीरा जैसे शो शामिल हैं। कई सीरियल और फिल्में करने वालीं अभिनेत्री शगुफ्ता अली के पास काम नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना में लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा। उनकी आर्थिक स्तिथि काफी खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं। एक मीडिया चैनल से बातचीत में शगुफ्ता अली ने अपने दर्द को बयां किया। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, 'मैंने अपने जीवन में शुरुआत से ही काफी कष्ट झेला है और आज मैं कई बीमारियों से लड़कर खड़ी हूं। आज मैं 54 वर्ष की हूं और मेरी तबियत बिगड़ती जा रही है।  शुगर की वजह से मेरे पैरों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। मानसिक तनाव की वजह से मेरा शुगर लेवल बढ़ गया है। अब मेरी आंखो पर असर पड़ रहा है और मुझे इसका इलाज भी करवाना है।'



कोरोना काल: चार साल से नहीं मिला कोई काम, घर की पूंजी बेचने को मजबूर हुईं अभिनेत्री शगुफ्ता अली
 

Trending Videos
Shagufta Ali Lose Her Money During Lockdown Period And Indian Army Honoured Vidya Balan By Giving Firing Range Her Name
भारतीय सेना के साथ विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरनी’ की सफलता के साथ ही विद्या को मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी (ऑस्कर अकादमी) में शामिल होने का न्यौता भी आया। वह इस साल के 395 नए आमंत्रितों में से एकमात्र अभिनेत्री हैं। विद्या बालन की जो तस्वीरें आप यहां देख रहे हैं, वे उनकी कश्मीर यात्रा की हैं। विद्या बालन को देश भ्रमण बहुत पसंद है। इसी क्रम में वह इस साल भारतीय सेना के 'गुलमर्ग विंटर फेस्टिवल' में भी शामिल हुईं। और, भारतीय सेना ने उनके सम्मान में गुलमर्ग, कश्मीर स्थित अपने एक सैन्य फायरिंग रेंज का नाम उनके नाम पर रख दिया। भारतीय सिनेमा की किसी अभिनेत्री को सेना की तरफ से मिला ये बड़ा सम्मान है।


Vidya Balan: तापसी ने अपनी सफलता का विद्या बालन को दिया श्रेय, सेना ने फायरिंग रेंज उनके नाम किया
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shagufta Ali Lose Her Money During Lockdown Period And Indian Army Honoured Vidya Balan By Giving Firing Range Her Name
निशा उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री निशा उपाध्याय अपने भाई की शादी में जमकर कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करती नजर आई। यह विवाह समारोह बिहार के छपरा में दो जुलाई की रात हुआ। दरअसल, बिहार सरकार ने अनलॉक के दौरान भी रात 9 बजे से 5 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया हुआ है। पहले नाईट कर्फ्यू और फिर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के ममले में गायिका निशा उपाध्याय और वाटिका के संचालक समेत 103 लोगों पर एफआईआर की गई है। 

छपरा: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर केस दर्ज, भाई की शादी में जमकर उड़ाईं कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां

Shagufta Ali Lose Her Money During Lockdown Period And Indian Army Honoured Vidya Balan By Giving Firing Range Her Name
अरिंदम प्रामाणिक - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड पर भी पड़ी है। हालांकि, उभरने के लिए अब आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ी राहत दी। लेकिन बावजूद इसके मशहूर अभिनेता अरिंदम प्रामाणिक भी अपने परिवार का पेट पालने के लिए मछली बेचने का काम कर रहे हैं। अरिंदम कहते हैं, 'मेरे पिता पहले पूर्वी बर्दवान जिले के मेमारी में सब्जियां बेचने का काम किया करते थे। लेकिन मैं हमेशा से ही एक सफल अभिनेता बनना चाहता था। जब मैंने उस प्रोफेशन में कदम रखा था उस दिन से मेरे पिता ने वो काम नहीं किया। मैं सभी के लिए एक उदाहरण बन गया था। लेकिन आज कोरोना के कारण मुझे अभिनय छोड़ मछली बेचकर अपने परिवार का पालन करना पड़ रहा है।'

काम नहीं मिला तो मछली बेचने को मजबूर हुआ ये एक्टर, तस्वीर सामने आते ही हुई वायरल

विज्ञापन
Shagufta Ali Lose Her Money During Lockdown Period And Indian Army Honoured Vidya Balan By Giving Firing Range Her Name
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

‘कसौटी जिंदगी के’ फेम एक्टर प्राचीन चौहान को छेड़छाड़ के आरोप में 3 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। एक्टर की गिरफ्तारी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, राहत की बात ये है कि प्राचीन चौहान को उसी दिन बेल मिल गई थी। अब इस पूरे मामले में एक्टर प्राचीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्राचीन चौहन ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता, मैं पूरी तरह टूट गया हूं। कुछ भी बोलने या बयान देने से पहले मैं अपने वकील से इस बारे में बात करूंगा। फिलहाल के लिए मैं बस इतना कह सकता हूं कि ये झूठा केस है, सच्ची कहानी मैं जल्दी सबके सामने लाऊंगा अपने आधिकारिक बयान के साथ।'

दर्द: छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे प्राचीन चौहान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बताऊंगा सच्ची कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed