{"_id":"5c037fe0bdec22418644eddb","slug":"shah-rukh-khan-and-amitabh-bachchan-dance-video-at-ranveer-deepika-mumbai-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहरुख खान ने रणवीर सिंह के साथ किया डांस, अमिताभ बच्चन भी रेखा के सामने इस गाने पर खूब नाचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: शाहरुख खान ने रणवीर सिंह के साथ किया डांस, अमिताभ बच्चन भी रेखा के सामने इस गाने पर खूब नाचे
Sun, 02 Dec 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का आखिरी रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई के ग्रांड हयात होटल में हुआ । इस पार्टी में अंबानी खानदान से लेकर कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारे नजर आए । पार्टी करीब 9 बजे शुरू हुई और रातभर चली । इस पार्टी में सभी सितारों ने जमकर डांस किया ।
2 of 5
amitabha bachchan
- फोटो : instagram
रणवीर सिंह की पार्टी हो और डांस ना हो ऐसा कैसे हो सकता है । रणवीर और दीपिका ने सभी सितारों के साथ डांस किया । इसमें बिग बी, शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनू सूद ने जमकर डांस किया । डीजे पर 'चुम्मा-चुम्मा' गाना बजा तो बिग बी खुद को रोक नहीं पाए ।
अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह के साथ मिलकर खूब डांस किया । साथ ही उन्होंने 'देसी ब्वॉयज' के गाने पर भी ठुमके लगाए । वहीं वहीं शाहरुख खान ने भी पार्टी में अपने डांस मूव्स दिखाए । रणवीर सिंह के साथ मिलकर किंग खान ने 'छइयां छइयां' गाने पर डांस किया । सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं ।
पार्टी में कटरीना कैफ भी नजर आईं । कटरीना साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । वहीं फरहान अख्तर भी अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर के साथ पहुंचे । पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अलग-अलग एंट्री ली । सैफ-करीना के साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू पहुंचे ।
टाइगर श्रॉफ अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ नजर आए । टाइगर मीडिया कैमरों के सामने ही दिशा की गाउन पकड़े रहे । इसके अलावा पार्टी में अंबानी परिवार भी नजर आया । इससे पहले अंबानी परिवार प्रियंका चोपड़ा के संगीत में शामिल होने के लिए जोधपुर गया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।