फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के बेटे आर्यन लीड रोल करने को हुए राजी, पिता संग इस फिल्म में करेंगे काम

Mon, 17 Jun 2019 10:06 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 17 Jun 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan and aryan khan dubbing in film the lion king
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media

बाप-बेटे की पिछले 25 साल से सबसे हिट कहानी द लॉयन किंग इस बार नए रंग रूप में जब भारत पहुंचेगी तो डिजनी इंडिया नया इतिहास रच देगी। जी हां, देश के सारे बड़े स्टूडियोज जिन कोशिशों में कामयाब नहीं हो पाए, वह कारनामा डिजनी ने कर दिखाया है। और, ये कारनामा है किंग खान शाहरुख के 21 साल के बेटे आर्यन को किसी फिल्म के लीड रोल के लिए राजी कर लेना। 

shah rukh khan and aryan khan dubbing in film the lion king
the lion king - फोटो : social media

शाहरुख और आर्यन इस फिल्म में भी बड़े पर्दे पर बाप-बेटे की ही भूमिकाओं में सुनाई देंगे। जी हां, दिखाई इसलिए नहीं देंगे क्योंकि ये दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं फिल्म द लॉयन किंग में। 3 साल पहले अपनी एक हिट कहानी द जंगल बुक को नए अवतार में पेश कर भारत में कामयाबी का स्वाद चख चुकी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी डिजनी अब अपनी एक और सुपरहिट फिल्म द लायन किंग का नया संस्करण अगले महीने रिलीज करने जा रही है।

द लायन किंग के इस संस्करण में एनीमेशन की नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया है। फिल्म की कहानी है जंगल के राजा मुफासा और उसके बेटे सिम्बा की। द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण में मुफासा की आवाज बने हैं शाहरुख खान और आर्यन की आवाज सुनाई देगी मुफासा के बेटे सिम्बा के तौर पर।

shah rukh khan and aryan khan dubbing in film the lion king
shah rukh khan - फोटो : file photo

अमर उजाला को मिली इस एक्सक्लूसिव जानकारी के बारे में पूछने पर शाहरुख खान कहते हैं, ‘द लॉयन किंग ऐसी फिल्म है जिस पर मेरा पूरा परिवार फिदा रहा है। हमारे दिल में इस फिल्म के लिए हमेशा एक खास जगह रही है। एक पिता के तौर पर मैं मुफासा के किरदार को शिद्दत से महसूस कर सकता हूं और जिस तरह का रिश्ता वह अपने बेटे के साथ साझा करता है, वह मेरे दिल के बहुत करीब है। लॉयन किंग की विरासत समय से परे है और इस कालजयी कहानी के नए अवतार में अपने बेटे आर्यन के साथ काम करना ही इसे मेरे लिए बहुत खास बना देता है। हम सबसे ज्यादा इस बात से उत्साहित हैं कि अबराम इस फिल्म को देखने वाला है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan and aryan khan dubbing in film the lion king
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : file photo

गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल कॉलेज खुलने के साथ ही ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है। शाहरुख और आर्यन को इस फिल्म के लिए लेने के बारे में बात चलने पर डिजनी इंडिया के स्टूडियो एंटरटेनमेंट हेड बिक्रम दुग्गल कहते हैं, ‘डिजनी की शुरू से ये खासियत रही है कि हम पीढ़ियों पर असर डालने वाली कालजयी कहानियां दर्शकों के लिए बनाते रहे हैं और द लॉयन किंग इस विरासत की सबसे बढ़िया उदाहरण है। इस फिल्म को डिजनी ने बिल्कुन नई संकल्पनाओं के साथ फिर से बनाया है और हमारा इरादा है कि हम इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें। इस कहानी को जब हिंदी में पेश करने की चर्चा शुरू हुई तो हमें इसके मुख्य किरदारों मुफासा और सिम्बा की आवाजों के लिए शाहरुख खान और आर्यन से बेहतर दूसरा कोई नहीं नजर आया।’

विज्ञापन
shah rukh khan and aryan khan dubbing in film the lion king
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : file photo

एवेंजर्स सीरीज की पहली फिल्म आयरनमैन और ब्लॉबस्टर फिल्म द जंगल बुक निर्देशित कर चुके जॉन फैवर्यू ने ही द लॉयन किंग का ये नया संस्करण निर्देशित किया है। भारत में ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि आर्यन खान जब सात साल के थे तो उन्होंने डिजनी की ही एक और फिल्म द इनक्रेडिबल्स के हिंदी संस्करण में एक छोटे बच्चे के रोल के लिए डबिंग की थी, तब उनके पिता शाहरुख खान ने फिल्म के लीड किरदार को अपनी आवाज दी थी। इस बार फिल्म के लीड किरदार की डबिंग आर्यन खान कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed