फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Pics: गौरी के लिए हिंदू बन गए थे शाहरुख खान, असलियत सामने आई तो ये हुआ था अंजाम

Thu, 02 Nov 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan wedding album know his love story
शाहरुख खान

शाहरुख खान और गौरी जैसी मैजिकल लव स्टोरी बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है। आज दोनों की शादी को 26 साल पूरे हो गए हैं। शाहरुख-गौरी की मैरिज एनिवर्सरी पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर लव स्‍टोरी की तरह इनकी कहानी भी आसान नहीं थी। 

shah rukh khan and gauri khan wedding album know his love story
शाहरुख खान

शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले। लेकिन आखिरकार प्यार की जीत हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे।

पढ़ें- केबीसी से सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रुपए, अब बन गए 'रोड़पति'

shah rukh khan and gauri khan wedding album know his love story
शाहरुख खान

शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। शाहरुख को वो पसंद आईं। गौरी डांस करने में शर्मा रही थीं। शाहरुख ने हिम्मत जुटाई और गौरी को डांस के लिए पूछा। लेकिन गौरी ने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं।

पढ़ें- साथ सोने वाली बात पर सदमे में एक्ट्रेस, कहा- 'इस हद तक गिर जाएंगे नवाज, सोचा ना था'

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan wedding album know his love story
शाहरुख खान

इतना सुनते ही शाहरुख के सारे सपने चकनाचूर हो गए। लेकिन असलियत तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। गौरी का भाई उनके साथ था इसलिए उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। जब शाहरुख को ये बात पता चली तो उन्होंने गौरी से जाकर कहा कि 'मुझे भी अपना भाई समझो।'

पढ़ें- चुंबन से चर्चा में आईं थीं मल्लिका, फिल्में छोड़ संभाल रहीं ब्वॉयफ्रेंड की अरबों की संपत्ति

विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan wedding album know his love story
शाहरुख खान

तभी से ये खूबसूरत रिश्ता शुरू हो गया। गौरी को भी शाहरुख का स्टाइल और उनका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा। शाहरुख गौरी के लिए काफी पजेसिव रहते थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी अपने बालों को खुला रखें या अकेले में किसी लड़के से बात करें। ये सब देखकर गौरी को लगने लगा कि उन्हें इस रिलेशन से ब्रेक लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed