{"_id":"5c177c5fbdec2256b61c1762","slug":"shah-rukh-khan-and-kajol-might-be-cast-together-in-irrfan-khan-film-hindi-medium-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर दिख सकती है शाहरुख-काजोल की जोड़ी, इरफान की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की चल रही तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर दिख सकती है शाहरुख-काजोल की जोड़ी, इरफान की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की चल रही तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Dec 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan And Kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी एक बार फिर साथ दिख सकती है। लोग आज भी इस जोड़ी को साथ में सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं और उनकी यह इच्छा जल्द ही एक बार फिर पूरी होती दिख सकती है। खबर है कि फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसके लिए लीड एक्टर्स के तौर पर काजोल और शाहरुख का नाम सामने आया है।
2 of 5
शाहरुख खान, काजोल
- फोटो : PTI
खबर है कि दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ ली है। सूत्रों का यह भी कहना है कि फिल्म में इरफान खान भी नजर आएंगे। मूवी की शूटिंग इस बार यूएस में की जाएगी। बता दें दरअसल इरफान खान की तबीयत खराब होने की वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान नए स्टारकास्ट के साथ हिंदी मीडियम का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन कुछ समय के लिए फिल्म रुक गई। अब एक बार फिर फिल्म को लेकर बाजार गरम है।
3 of 5
hindi medium 2
हालांकि, 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल से जुड़ी इन सभी रिपोर्ट्स को लेकर अभी तक दिनेश विजन की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि फिल्म 'हिंदी मीडियम' में स्कूल और शिक्षा को लेकर फोकस किया था। फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hindi medium
साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' को डायरेक्ट करने वाले साकेत चौधरी इस प्रॉजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म को दिनेश विजन और टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। इस बार फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक दशक आगे की होगी। इस फिल्म में इरफान खान भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Hindi Medium
बता दें 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी की भूमिका में नजर आए थे। जो पूरी तरह से देसी हैं और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती हैं कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है। फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।