फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: भारत में शुरू हुई 'जवान' की एडवांस बुकिंग, वीडियो साझा कर शाहरुख खान ने कहा- बहुत बेकरार हैं सब...

Fri, 01 Sep 2023 12:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Sep 2023 12:08 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh khan and nayanthara film Jawan advance booking opens in India actor shares announcement video
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का क्रेज दर्शकों के बीच खूब देखने को मिल रहा है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से तो फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। वहीं अब फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। 'जवान' की एडवांस बुकिंग अब पूरे भारत में खोल दी गई है। आज शुक्रवार को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में शाहरुख खान ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा की है।

Shah rukh khan and nayanthara film Jawan advance booking opens in India actor shares announcement video
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान से होती है। वह अपने फोन में सोशल मीडिया पर सिर्फ 'जवान' के प्रशंसकों को देख रहे हैं, जो अभिनेता के ट्रेलर और उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। इसे देखते हुए शाहरुख खान कहते हैं कि बहुत बेकरार है सब जवान से मिलने के लिए। इसके बाद किंग खान कहते हैं कि जल्दी से अपने टिकट बुक कर लीजिए, क्योंकि 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)



Manish Malhotra: फिल्म निर्माता की कुर्सी पर काबिज हुए मनीष मल्होत्रा, प्रोडक्शन हाउस का किया एलान


 
Shah rukh khan and nayanthara film Jawan advance booking opens in India actor shares announcement video
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशंसकों ने अभिनेता के इस वीडियो पर खूब प्यार बरसाया। एक प्रशंसक ने लिखा, "मैंने अभी-अभी अपने टिकट बुक किए हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शाहरुख, मैं आपसे प्यार करता हूं और हमारे जवान से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य यूजर ने कहा, "वर्ल्ड सुपरस्टार शाहरुख खान की जवान दुनिया में ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर होगी।"

Neeyat OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई विद्या बालन की मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'नीयत', जानें कहां देखने को मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh khan and nayanthara film Jawan advance booking opens in India actor shares announcement video
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में जवान की एडवांस बुकिंग पहले से ही खुली थी। जहां सुबह के शो के लिए टिकट 250 रुपये से शुरू होते हैं, वहीं 2डी आईमैक्स के लिए रात के शो के लिए टिकट 1,850 रुपये तक जाते हैं। शाहरुख स्टारर 'जवान' की एडवांस बुकिंग 450 स्थानों पर खोली गई थी। जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन के लिए फिर चीयरलीडर बने बिग बी, बेटे की तारीफ में कही यह बात

विज्ञापन
Shah rukh khan and nayanthara film Jawan advance booking opens in India actor shares announcement video
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जवान' एटली के जरिए लिखित और निर्देशित है। इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाएंगी। फिल्म गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म सात सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Anurag Kashyap: 'एक था टाइगर' के लिए सिनेमाघरों से हटा दी गई थी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', अनुराग कश्यप का खुलासा


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed