रजनीकांत की जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है। 10 अगस्त को रिलीज हुई जेलर कमाई का नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फीस को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा आया है। खबरें हैं कि रजनीकांत देश के हाईएस्ट पेड एक्टर भी बन गए हैं। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने रजनी से मुलाकात करके उन्हें फिल्म का प्रॉफिट शेयरिंग चेक सौंपा है।
Jailer: रजनीकांत बने देश के हाईएस्ट पेड एक्टर! 'जेलर' की सुपर सक्सेज के बाद अभिनेता को मिली तगड़ी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Info coming in that, the envelope handed over by Kalanithi Maran to superstar #rajinikanth contains a single cheque amounting ₹1⃣0⃣0⃣ cr from City Union Bank, Mandaveli branch, Chennai.
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) August 31, 2023
This is a #Jailer profit sharing cheque which is up & above the already paid… pic.twitter.com/I6TF6p4SvL
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'यह जेलर का प्रॉफिट शेयरिंग चेक है जबकि सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म के लिए 110 करोड़ रुपये की फीस पहले ही दी जा चुकी है। इस तरह कुल 210 करोड़ दिए गए हैं, इस तरह यह फीस रजनीकांत को भारत का सबसे महंगा कलाकार बना देती है।' हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बात करें जेलर के कलेक्शन की तो यह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल रीजन में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में टॉप पर केजीएफ 2 और बाहुबली 2 हैं। 10 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
फिल्म में रजनीकांत के अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आए थे। वैसे भी रजनीकांत की फैन फॉलोइंग साउथ में बहुत ही कमाल की है। फैन्स उनके दीवाने हैं और उनकी किसी भी फिल्म के रिलीज का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि जेलर को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है।