सब्सक्राइब करें

Trending Today: शाहरुख ने मांगी पंजाब के लिए दुआएं, फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Sep 2025 07:40 PM IST
सार

Bollywood Trending News: आज बुधवार को फिल्म जगत की कई खबरें दिनभर चर्चा में रहीं। शाहरुख खान सहित कई सितारों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सलामती की दुआ की। शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां बंद हो गया है। और क्या-क्या हुआ खास? जानते हैं

विज्ञापन
Shah Rukh Khan and other celebs Extend Support To Punjab Floods nishaanchi trailer release Read Trending News
Bollywood Trending News - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन के शौकीनों के लिए अपनी इस रिपोर्ट में हम दिनभर की बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। पंजाब में बाढ़ की तबाही के बीच शाहरुख खान सहित कई स्टार्स ने सलामती की दुआ की है। फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं, ठगी के आरोपों के बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां बंद हो गया है। इंडस्ट्री में और किन खबरों ने किया ध्यान आकर्षित? पढ़िए आज की ट्रेंडिंग न्यूज में...

Trending Videos
Shah Rukh Khan and other celebs Extend Support To Punjab Floods nishaanchi trailer release Read Trending News
शाहरुख खान, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्स ने मांगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ
पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। पूरे देश के लोग पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बाढ़ की वजह से पंजाब में कई लोगों की जानें गई हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और फसलें बर्बाद हो गई हैं। आलिया भट्ट और शाहरुख खान के साथ कई सेलेब्स ने पंजाब पीड़ितों के लिए दुआएं कीं हैं। पंजाब बाढ़ पर शाहरुख खान सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'पंजाब में बाढ़ की वजह से जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके बारे में जानकर मेरा दिल पसीज गया है। उन लोगों के लिए दुआ कर रहा हूं। पंजाब का हौसला नहीं टूटना चाहिए। ईश्वर सभी की रक्षा करें।'

पूरी खबर यहां पढ़ें: Punjab Floods: शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan and other celebs Extend Support To Punjab Floods nishaanchi trailer release Read Trending News
निशानची ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम- @amazonmgmstudiosin

अनुराग कश्यप की 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज
अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा है- 'अब तक तो बस झलक देखी थी, अब समय है पूरा धमाकेदार ट्रेलर देखने का।' इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फिल्म में मोनिका पवार और वेदिता पिंटो भी दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में दो जुड़वा भाइयो- बबलू और डबलू की कहानी दिखाई गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Nishaanchi Trailer: जुड़वा रोल में ऐश्वर्य ठाकरे का डबल धमाका, अनुराग कश्यप की 'निशानची' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Shah Rukh Khan and other celebs Extend Support To Punjab Floods nishaanchi trailer release Read Trending News
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स

ठगी के आरोपों के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां बंद
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के लिए बीते कुछ दिन काफी परेशानी भरे रहे हैं। हाल ही में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस बीच अब शिल्पा ने अपने मशहूर रेस्तरां ‘बास्टियन बांद्रा’ को बंद करने का ऐलान कर दिया है। 2016 में लॉन्च हुआ यह रेस्तरां मुंबई की नाइटलाइफ का अहम हिस्सा माना जाता था।


पूरी खबर यहां पढ़ें: Shilpa Shetty: 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बीच बंद हुआ शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां, अभिनेत्री ने दी जानकारी
 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan and other celebs Extend Support To Punjab Floods nishaanchi trailer release Read Trending News
गौहर खान और जैद दरबार - फोटो : इंस्टाग्राम@gauaharkhan

गौहर खान ने बेटे को दिया जन्म 
बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर जेहान के बाद एक और बेटे ने जन्म लिया है। इस खुशखबरी को गौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया। आज गौहर ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर पोस्ट के जरिए खुशी जताई है। गौहर खान और जैद दरबार एक बार फिर से बेटे के माता-पिता बन गए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Gauahar Khan: गौहर खान और जैद दरबार के घर आई खुशखबरी, दूसरे बेटे के जन्म को लेकर जताई खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed