{"_id":"5c0e37c3bdec224192170771","slug":"shah-rukh-khan-and-rekha-danced-in-lux-golden-rose-awards-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रश्के कमर...पर जब शाहरुख संग नाची रेखा तो सारे दर्शकों ने बड़े चाव से देखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रश्के कमर...पर जब शाहरुख संग नाची रेखा तो सारे दर्शकों ने बड़े चाव से देखा
Mon, 10 Dec 2018 05:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rekha shahrukh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड सितारे भले ही मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में मस्ती कर रहे हों, लेकिन ईशा अंबानी की शादी से बाहर भी उनकी चर्चा हो रहे है। जी हां बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का डांस इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इन दिग्गज कलाकारों ने 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' में जमकर ठुमके लगाए हैं।
2 of 5
rekha shahrukh
- फोटो : Instagram
'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' को स्टार प्लस पर रविवार रात को प्रसारित किया गया था। उस समय रेखा ने शो के होस्ट शाहरुख खान के साथ डांस किया जब उन्हें टाइमलेस ब्यूटी के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान रेखा ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। स्टेज पर पहुंचते ही शाहरुख खान रेखा के साथ रश्के कमर गाने पर डांस करने लगे।
3 of 5
rekha birthday special
- फोटो : file photo
रेखा ने 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' में टाइमलेस ब्यूटी अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की। साथ ही इस दौरान उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए बेहद खास है क्योंकि जब उनकी मां को यह अवार्ड मिला था तब उनका जन्म हुआ था। इसलिए उन्हें इस सम्मान को बेहद खास बताया। अपनी इस स्पीच के बाद जैसे ही रेखा स्टेज से उतरने को हुईं तभी शाहरुख खान ने उनसे डांस की फरमाइश कर दी।
शाहरुख ने कहा कि "रेखा जी आपकी अदाओं की दुनिया कायल है लेकिन मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं। आजकल एक नया गाना आया है रश्के कमर... आप इस पर डांस करती तो कैसा होता।" शाहरुख खान के इस बात को सुनते ही रेखा ने उनके साथ जमकर डांस किया। इन दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वारयल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
rekha
- फोटो : Instagram
आपको बता दें कि हर साल की तरह 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018' में तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आए। इन सभी ने स्टेज पर काफी मस्ती भी की। इस अवॉर्ड शो में दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को भी याद किया गया। इस दौरान उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।