फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी थे शाहरुख के पिता, जन्मदिन पर एक्टर के परिवार के बारे में जानें

Wed, 02 Nov 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday Know all about Pathaan Actor Family
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान उन कलाकारों में से एक हैं जिन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों का प्यार मिलता है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने एक्टिंग के दम पर शाहरुख लगभग 30 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन पर हम आपको उनके परिवार के सदस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं...


Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने उड़ाया शालीन के चिकन की मांग का मजाक, एक्टर ने प्रियंका पर निकाली भड़ास

Shah Rukh Khan Birthday Know all about Pathaan Actor Family
शाहरुख खान और उनके माता-पिता - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद है। उनका जन्म साल 1927 में हुआ था। वह भारत के सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। वहीं, उनकी मां का नाम लतिफ फातिमा है। अभिनेता के माता पिता अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन शाहरुख आज भी अपने माता-पिता द्वारा कही गई बातों पर अमल करते हैं। 
Movies Superhit Fashion: जीनत अमान के बेल बॉटम से दीपिका के निजामी लुक तक, सुपरहिट था इन फिल्मों का फैशन

Shah Rukh Khan Birthday Know all about Pathaan Actor Family
पत्नी, बच्चों और बहन के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारुख खान है। शहनाज बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं। वह अपने भाई के परिवार के साथ उनके ही घर में रहती हैं।
Hrithik Roshan: शायराना अंदाज में ऋतिक सोशन ने गर्लफ्रेंड सबा को विश किया बर्थडे, शेयर किया यह खास पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday Know all about Pathaan Actor Family
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें फैमिली मैन कहा जाता है। उनकी पत्नी का नाम गौरी खान है। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब शाहरुख खान स्टार नहीं बने थे। और तो और उन्होंने उस समय फिल्मी दुनिया में भी कदम नहीं रखा था। साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। शाहरुख के तीन बच्चे हैं जो अपने पिता की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं।
Ap Dhillon: इंटरनेशनल टूर के दौरान लगी चोट के बाद रिकवर हो रहे हैं एपी ढिल्लों, फैंस से की खास अपील

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday Know all about Pathaan Actor Family
शाहरुख खान का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के सबसे बड़े बेटे का नाम आर्यन खान है। उनका जन्म साल 1997 में हुआ था। 25 साल के आर्यन की पढ़ाई विदेशों में हुई है। वह अमेरिका से फिल्ममेकिंग का कोर्स भी कर चुके हैं। वहीं, शाहरुख खान की बेटी का नाम सुहाना खान है। वह भी पिता की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में जल्द कदम रखने जा रही हैं। जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज में वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे की बात करें तो अबराम अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह अभी महज 9 साल के हैं जिसकी वजह से वह अपने माता-पिता के साथ ही मुंबई में रहते हैं।
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए बुरी खबर, इस मेगा बजट की फिल्म पर लगा ताला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed