न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में 'किंग खान' के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान 2 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शाहरुख खान के फैंस सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। ऐसे में अपने पसंदीदा अभिनेता का जन्मदिन उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। शाहरुख खान के फैंस अभिनेता के जन्मदिन को खूब धूमधाम से मनाते हैं और सोशल मीडिया पर भी अपना प्यार जाहिर करते हैं। वैसे तो शाहरुख से जुड़े कई किस्से हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार शाहरुख खान को पुलिस पकड़ कर ले गई थी।
जब शाहरुख खान को जेल ले गई थी पुलिस, अभिनेता ने खुद हंसते-हंसते सुनाया था किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कुछ वक्त पहले 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन' शो में शाहरुख खान बतौर गेस्ट पहुंचे थे। उस दौरान शाहरुख ने शो में अपनी जिंदगी के कई राज खोले थे और तब ही शाहरुख ने बताया था वो किस्सा जब उन्हें पुलिस पकड़कर जेल ले गई थी। डेविड लेटरमैन ने उनसे कई साल पहले एक मैगजीन में छपे लेख के बारे में जिक्र करते हुए उनके जेल जाने की बात के बारे में पूछा, तो शाहरुख ने कहा था कि मैगजीन में छपे उस लेख से वो बहुत नाराज हुए थे और गुस्से में उन्होंने मैगजीन के एडिटर को फोन लगाया तो एडिटर ने रिप्लाई में कहा 'इस लेख को मजाक की तरह लें, ये मजाक था!'
शो में शाहरुख ने कुबूल किया था कि अपना आपा खोकर वह उस मैगजीन के ऑफिस पहुंचे और गुस्से में गाली-गलौच की थी। इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ पुलिस वाले उनके सेट पर पहुंचे और उनको अपने साथ चलने को कहा। यहां दिलचस्प बात ये हैं कि शाहरुख को पहले लगा कि वह पुलिसवाले उनके फैन्स हैं और इसलिए वह उनसे मिलने आए हैं तो वे उनको अपनी कार में बैठने का न्यौता देते हैं। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह उन्हें मैगजीन के एडिटर की शिकायत पर गिरफ्तार करने आए हैं।
शाहरुख ने बताया था, "फिर मैं उनके साथ चला गया और मैंने पहली बार सेल देखी जो बहुत छोटी सी जगह पर बना था और बहुत ही गंदा था। वहां आप मल-मूत्र देख सकते थे।" शाहरुख को एक दिन पुलिस हिरासत में बिताना पड़ा और बाद में उन्हें बेल मिल गई थी। शाहरुख बताते हैं कि हिरासत से छूटने के बाद वह उस एडिटर के घर से होकर गुजरे थे।
क्या था पूरा मामला
1993 में आई फिल्म 'माया मेमसाहब' में शाहरुख को फिल्म के निर्देशक की बीवी के साथ एक लव सीन करना था। वह 90 के दशक की बोल्ड फिल्म मानी जाती है जिसमें शाहरुख सहित कई कलाकारों ने बोल्ड सीन्स किए थे। उस फिल्म के बारे में एक मैगजीन ने लिखा था कि फिल्म के निर्देशक केतन मेहता ने अपनी बीवी (दीपा साही) के साथ एक रात रहने को कहा जिससे वह एक-दूसरे को जान जाएं और फिर लव सीन शूट करें। इस लेख को पढ़कर शाहरुख बहुत गुस्सा हुए थे और फिर मैगजीन के ऑफिस जाकर लेखक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी।
पढ़ें: दुल्हन बनने से पहले काजल अग्रवाल ने साझा की खास तस्वीर, लिखा- 'तूफान से पहले की शांति'