शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अभी फिल्मों में एंट्री भी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें जबरदस्त वायरल होती हैं। उनके पोस्ट पर काफी कमेंट्स आते हैं। हाल ही में सुहाना ने इंस्टाग्राम पर कॉफी पीते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कॉफी पीते हुए शाहरुख की बेटी सुहाना खान की तस्वीरें वायरल, फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राउन आउटफिट में बटोरीं सुर्खियां
शाहरुख और गौरी की बिटिया सुहाना इन तस्वीरों में कॉफी पीते नजर आ रही हैं। उन्होंने एक ब्राउन रंग का आउटफिट पहना हुआ है। इसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीर उनके घर के अंदर की लग रही हैं जहां सुहाना कॉफी के मजे लेते दिख रही हैं। फैंस सुहाना की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि सुहाना खान स्टारकिड की खबरों में सबसे आगे रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटोज, वीडियो और विचार शेयर करती नजर आ जाती हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं हैं जब सुहाना अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आई हों, इससे पहले भी वो अपनी कई फोटोज से फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा चुकी हैं।
जल्द बॉलीवुड में आ सकती हैं सुहाना
कुछ समय पहले सुहाना ने सोशल मीडिया पर संजय कपूर की बेटी शनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस तस्वीर में सुहाना ब्लू टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आई थीं। इसमें उनका लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।
बता दें कि सुहाना अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर रही हैं और अपने परिवार के साथ इन दिनों यूएई में हैं। सुहाना के फिल्मों में आने की खबरें भी चर्चा में हैं। हालांकि शाहरुख का कहना है कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी और तभी फिल्मों में आने का सोच सकती हैं। बता दें कि सुहाना अपने स्कूल और कॉलेज के कई प्ले में हिस्सा लेती रहती हैं और जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।