{"_id":"5aa92d234f1c1b92778b56fb","slug":"shah-rukh-khan-daughter-suhana-khan-trolled-for-her-short-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नानी के सामने छोटी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं सुहाना, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नानी के सामने छोटी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं सुहाना, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुहाना खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में आने से पहले ही इंटरनेट सेनसेशन बन चुकी हैं। सोशल मीजिया पर उनकी फैन फॉलोविंग पापा शाहरुख खान जैसी ही है। लेकिन कई दफा वह मोरल पुलिस के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में वह अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं।
2 of 4
Suhana Khan
- फोटो : Instagram
गौरी खान ने अपनी मां सविता छिब्बर के साथ बेटी सुहाना और भांजी आलिया छिब्बर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। तस्वीर में सुहाना एक बेज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी कजिन आलिया काले रंग के कपड़ों में दिख रही हैं। दोनों बेहद प्यारी लग रही हैं। लेकिन कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर इतनी तकलीफ हो गई कि उन्होंने सुहाना के साथ-साथ उनके मां-बाप को भी लपेटे में ले लिया।
3 of 4
सुहाना खान
सुहाना खान की शॉर्ट ड्रेस पर कुछ लोगों ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मां-बाप ने उन्हें संस्कार नहीं दिया, इसलिए वह बुजुर्गों के सामने भी ऐसे कपड़ों में जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
suhana khan
गौरतलब है कि गौरी खान ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान खुलासा किया है कि उनकी बेटी सुहाना एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराने वाली हैं। हालांकि उन्होंने उस मैग्जीन का नाम नहीं बताया। सुहाना के फोटोशूट में नजर आना बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू की बातों को और भी हवा दे सकता है। हो सकता है कि यही फोटोशूट उनके करियर में मील का पत्थर साबित हो। बीते कुछ वक्त से सुहाना अपने ड्रेसिंग सेन्स को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी रही हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।