यशराज फिल्म्स की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 27 साल पहले रिलीज हुई थी, और तब से आज भी लगातार मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा में सफलतापूर्वक चल रही है। फिल्म ने शाहरुख खान और काजोल को सिनेमा की प्रतिष्ठित जोड़ी के रूप में स्थापित किया। साथ ही शाहरुख खान को दुनिया भर में सुपरस्टार बना दिया। 'डीडीएलजे' के नाम से मशहूर यह फिल्म 1995 में फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। फिल्म सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर बन गई, और अगले 15 सालों तक एनआरआई केंद्रित सिनेमा की लहर शुरू हो गई।
Shah Rukh Khan: एकेडमी भी हुई शाहरुख खान की दीवानी, डंकी के नॉमिनेशन के बीच शेयर किया DDLJ का यह गाना
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को ऑस्कर भेजे जाने की खबरें हैं। इसी बीच एकेडमी ने शाहरुख खान के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एकेडमी का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ऑस्कर के लिए वोटिंग हाल ही में शुरू हुई। इसी बीच एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने शाहरुख खान की प्रतिष्ठित फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएं'गे के गाने 'मेहंदी लगा के रखना' का एक वीडियो साझा किया। हैंडल ने एक रील साझा की और साथ ही उस पर एक कहानी भी अपलोड की। इतने प्रतिष्ठित हैंडल का यह कोई सामान्य अभ्यास नहीं है, और यही कारण है कि इसने शाहरुख के फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
एकेडमी ने जैसे ही वीडियो पोस्ट किया, फैंस उत्साहित हो उठे और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करना शुरू कर दिया। अकादमी के जरिए 27 साल पुरानी फिल्म के गाने को साझा करने से फैंस थोड़े आश्चर्यचकित भी हैं। फैंस ने इसके पीछे विभिन्न कारणों का अनुमान लगाना शुरू कर दिया क्योंकि शाहरुख की नवीनतम रिलीज 'डंकी' को ऑस्कर नामांकन के लिए भेजा गया है।
थियटरों की मनमानी से खफा 'हनुमान' के निर्माता-वितरक, तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल से की शिकायत
View this post on Instagram
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की बात करें तो यह 1995 में रिलीज होने से लेकर मार्च 2020 तक, मराठा मंदिर में हर दिन चली। मार्च 2020 में कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण थिएटर बंद कर दिए गए थे। फिल्म की स्क्रीनिंग नवंबर 2020 में फिर से शुरू हुई जब महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता तक खोलने की अनुमति दी।
मेरी क्रिसमस के कलेक्शन में बढ़ोतरी, जानें गुंटूर कारम-हुनुमान समेत अन्य फिल्मों का हाल?
वहीं, शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने पहले सहयोग से 'डंकी' जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। 'डंकी' को समीक्षकों और दर्शकों के जरिए समान रूप से सराहा गया है। इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फिल्म को ऑस्कर के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। 'स्वदेस' और 'पहेली' के बाद शाहरुख की एक और फिल्म 'डंकी' ऑस्कर में जाएगी। यह शाहरुख और राजकुमार हिरानी के लिए गर्व का पल है।
75th Emmy Awards: एमी अवॉर्ड्स का इंतजार खत्म! जानें कब और कहां देख सकेंगे शो?