फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Longest Songs: बॉलीवुड की इन फिल्मों के ये गाने हैं बेहद लंबे, लिस्ट में ऋतिक-सलमान की मूवीज भी शामिल

Sun, 14 Jan 2024 01:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 14 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Have Longest Songs Ab Tumhare hawale watan Sathiyo Hum Saath Saath Hain Loc Kargil
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्म को सफल बनाने में कहानी के साथ संगीत की भी अहम भूमिका होती है। भारतीय सिनेमा में पटकथा और संगीत की जुगलबंदी किसी भी फिल्म को हिट बनाने का दम रखती है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो सिर्फ गानों की वजह से हिट हो गईं। वहीं, कुछ ऐसी भी नाम हैं जिनके गाने तो चार्टबस्टर रहे, लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई। भारतीय फिल्मों में गानों का महत्व काफी ज्यादा है। इन गानों में हमारे संगीतकारों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। मसलन, हम बात करें गानों की लंबाई की तो यह आमतौर पर पांच मिनट के होते हैं, लेकिन कई ऐसे गाने भी हैं जो लगभग 15 मिनट तक के हैं और उन गानों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। आइए जानते हैं...

These Bollywood Movies Have Longest Songs Ab Tumhare hawale watan Sathiyo Hum Saath Saath Hain Loc Kargil
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों - फोटो : सोशल मीडिया
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों- टाइटल सॉन्ग

साल 2004 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म  'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में कई बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म का टाइटल सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आया था। यह 14 मिनट 29 सेकंड का था। इस गाने के बोल समीर ने लिखे थे। वहीं, इसे अनु मलिक ने अपने संगीत से सजाया था। सोनू निगम और उदित नारायण की बेहतरीन आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए थे।

These Bollywood Movies Have Longest Songs Ab Tumhare hawale watan Sathiyo Hum Saath Saath Hain Loc Kargil
हम साथ-साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया
सुनो जी दुल्हन- हम साथ साथ हैं

'हम साथ साथ हैं' का गाना 'सुनो जी दुल्हन' लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहा था। 12 मिनट 11 सेकंड लंबे इस गाने में प्रतिमा रॉय, उदित नारायण, सोनू निगम, रूप कुमार राठौर और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। लंबा गाना होने के बावजूद लोगों ने इसे भरपूर प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Have Longest Songs Ab Tumhare hawale watan Sathiyo Hum Saath Saath Hain Loc Kargil
मुझसे दोस्ती करोगे - फोटो : Social media
द मेडले- मुझसे दोस्ती करोगे

मुझसे दोस्ती करोगे का अंताक्षरी सॉन्ग ‘भी इस लिस्ट में शामिल है। यह 12 मिनट नौ सेकंड लंबा गाना है। इसे लता मंगेशकर, उदित नारायण, सोनू निगम और पामेला चोपड़ा ने गाया था। फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा समेत कई अन्य सितारे नजर आए थे। इसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था।

विज्ञापन
These Bollywood Movies Have Longest Songs Ab Tumhare hawale watan Sathiyo Hum Saath Saath Hain Loc Kargil
एलओसी कारगिल - फोटो : सोशल मीडिया
मैं कहीं भी रहूं- एलओसी करगिल

'एलओसी कारगिल' एक देशभक्ति फिल्म थी। 12 दिसंबर 2003 में रिलीज हुई थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके सभी गाने लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। 'मैं कहीं भी रहूं' 10 मिनट 18 सेकंड लंबा गाना का था, जिसे सोनू निगम, उदित नारायण, रूप कुमार राठौड़, हरिहरन और सुखविंदर सिंह जैसे दिग्गज गायकों ने मिलकर गाया था। इसके बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर लिखे थे।
Nawazuddin Siddiqui: ‘हनुमान’ के आगे फीका पड़ा नवाज का तेलुगु डेब्यू, इसलिए नहीं मिल रहे ‘सैंधव’ को स्क्रीन्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed