सब्सक्राइब करें

धर्म पर सवाल: गणपति विसर्जन पर पोस्ट कर ट्रोल हुए शाहरुख खान, कट्टरपंथी बोले- इस्लाम भूल गए हो क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 20 Sep 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan faces brutal trolling for celebrating Ganesh visarjan
शाहरुख खान-गणेश विसर्जन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में गणपति जी का हर साल धूम धाम से स्वागत किया जाता है। हर साल इन बॉलीवुड स्टार्स के घर में गणपति जी विराजते हैं। इस दौरान चाहे शाहरुख हो या फिर सलमान वह गणपति जी का अपने घरों में दिल से स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं उनकी विदाई को बॉलीवुड स्टार्स यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हर साल के तरह इस साल भी शाहरुख खान ने अपने घर में गणपति जी को लेकर आए हैं। शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर गणपति जी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गणपति जी की प्रतिमा दिखाई दे रही है। लेकिन इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करने के बाद भी शाहरुख ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल गणपति जी की पूजा को लेकर लोग उन्हें उनका धर्म याद दिला रहे हैं। इसको लेकर किंग खान शाहरुख खान पर ट्रोल्स सवाल उठा रहे हैं। जानिए अब क्यों निशाने पर आए शाहरुख?
Trending Videos
Shah Rukh Khan faces brutal trolling for celebrating Ganesh visarjan
शाहरुख खान-गणेश विसर्जन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
शाहरुख अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ी चीजों को अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करते हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। लाखों-करोड़ों फैंस से जुड़ने के लिए वो काफी चीजें शेयर करते रहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर विराजे हुए गणपति जी की तस्वीर को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने अपने फैंस को गणपति की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan faces brutal trolling for celebrating Ganesh visarjan
शाहरुख खान-गणेश विसर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राप पर गणपति विसर्जन की एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें शाहरुख ने अपने फैंस को गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं दीं। शाहरुख ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'भगवान गणेश की कृपा हम सभी पर अगले साल तक बनी रहे जबतक कि वह अगले साल तक न आ जाएं... गणपति बप्पा मोरया!!'

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

Shah Rukh Khan faces brutal trolling for celebrating Ganesh visarjan
शाहरुख खान-गणेश विसर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख को दिलाई धर्म की याद
शाहरुख खान के पोस्ट देखने के बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें ट्रोल्स याद दिला रहे हैं कि वह किस धर्म से तालुख रखते हैं। एक ने लिखा- क्या आप अपना धर्म भूल गए हैं। वहीं ट्रोल्स ने ये भी लिखा 'पहले ही अपना धर्म बदल चुके हो', जबकि एक यूजर ने लिखा, 'उन लोगों को खुश करने के लिए तुम अपनी सारी सीमाएं लांघ गए हो और भूल गए हो कि तुम एक मुस्लिम फैमिली से हो।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan faces brutal trolling for celebrating Ganesh visarjan
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

दूसरी तरफ शाहरुख के फैंस उनके सपोर्ट में उतर गए हैं। वह शाहरुख का बचाव करते हुए एक दूसरे से बहस करते दिख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed