इन दिनों चारों तरफ बस एक ही फिल्म का नाम गूंज रहा है और वह 'जवान' है। 'पठान' के बाद बड़े पर्दे पर हाल ही में रिलीज हुई 'जवान' के साथ शाहरुख खान का जादू एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें क्यों 'बॉलीवुड का बादशाह' बुलाया जाता है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' के साथ अपनी बादशाहत साबित करने में सफल रहे शाहरुख खान की फिल्म रिलीज के 17 दिनों बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दर्शकों के सिर पर 'जवान' का जादू इस कदर देखने को मिल रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसे में यह शाहरुख खान के फैंस के लिए जश्न का मौका है, जिसे मनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Jawan: 'जवान' की सफलता का जश्न मनाने गेयटी थिएटर के बाहर लगा फैंस का हुजूम, जमकर थिरके किंग खान के प्रशंसक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने 35 साल के सफल करियर की बदौलत शाहरुख खान को अब बॉलीवुड के बादशाह के तौर पर पहचाना जाता है। बीते दिन 'जवान' की रिलीज के साथ ही शाहरुख खान ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उन्हें बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म की कमाई के साथ ही इसकी कहानी की भी सभी खूब तारीफ कर रहे हैं। देश और दुनिया के लोगों को 'जवान' देखने के लिए थिएटर तक दौड़ लगाने पर मजबूर हो गए हैं, जिसका नतीजा है कि एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म जवान 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में 546.58 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शनिवार तक 953.97 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया था। ऐसे में यह साफ हो गया है कि 'जवान' घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों की स्तर पर सफल रही है और शाहरुख के फैंस फिल्म की भारी सफलता का जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
हाल ही में फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मनाने के लिए बहुत सारे फैंस मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर इकट्ठा हुए। वहां इकट्ठा होकर किंग खान के फैंस ने विश्व स्तर पर 'जवान' के 1000 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई थिएटर के बाहर फैंस को जवान की टी-शर्ट पहने और ढोल की थाप पर थिरकते देखा जा सकता है। उनके हाथों में 'वी लव जवान' के पोस्टर भी थे। प्रशंसकों को सुपरस्टार के लिए नारे लगाते भी सुना जा सकता है।
एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ ही फिल्म में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त ने भी खास कैमियो किया है। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'जवान' के बाद राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।