{"_id":"64d778daf1318049f20a1182","slug":"shah-rukh-khan-film-jawan-clip-leaked-again-makers-lodged-fir-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की क्लिप फिर हुई लीक, मेकर्स ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की क्लिप फिर हुई लीक, मेकर्स ने दर्ज कराई एफआईआर
शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में मेकर्स फिल्म की उत्सुकता बनाए रखने के लिए हर कदम फूंक-फूंककर रख रहे हैं। इस बीच निर्माताओं को फिल्म की रिलीज से पहले बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, इस फिल्म की कुछ क्लिप कथित तौर पर निर्माताओं से चुराकर ऑनलाइन लीक कर दी गई हैं। फिल्म की निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस मामले में गुरुवार को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की, जिसमें उन्होंने कॉपीराइट के उल्लंघन का दावा किया है।
3 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार आईटी एक्ट के तहत 10 अगस्त को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माताओं ने पांच ट्विटर हैंडल की पहचान की है, जिन्होंने जवान से लीक हुए क्लिप साझा किए हैं और उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजे हैं। कथित तौर पर एक हैंडल ने नोटिस स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि यह तीसरी बार है जब जवान की कोई क्लिप या फोटो ऑनलाइन लीक हुई है। कुछ महीने पहले, फिल्म में शाहरुख खान की लड़ाई का एक स्लो-मोशन एक्शन सीक्वेंस विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गया था। उस समय भी रेड चिलीज ने क्लिपों को हटाने के लिए अदालत का रुख किया था।
विज्ञापन
5 of 5
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।