{"_id":"5bf91117bdec22419b5ddced","slug":"shah-rukh-khan-film-zero-song-mere-naam-tu-crosses-17-million-views-in-just-1-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बउआ सिंह के स्वैग के दीवाने हुए फैंस, करोड़ों में पहुंची 'मेरा नाम तू' को सुनने वालों की संख्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बउआ सिंह के स्वैग के दीवाने हुए फैंस, करोड़ों में पहुंची 'मेरा नाम तू' को सुनने वालों की संख्या
Sat, 24 Nov 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का पहला गाना 'मेरा नाम तू' एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है। शाहरुख खान की 'जीरो' का गाना 'मेरा नाम तू' एक रोमांटिक सॉन्ग है, जो कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है। रिलीज होते ही ये गाना ट्रेंडिंग में बना हुआ है। महज 1 दिन में ही इस गाने को देखने वालों की संख्या 17 मिलियन के पार पहुंच चुकी है।
2 of 5
zero
गाने में आप प्यार में पड़े बउआ सिंह का अनुष्का शर्मा के प्रति प्यार पूरी दुनिया के सामने जताते हुए देखेंगे। इस गाने में अभय जोधापुरकर ने आवाज दी है। 'मेरे नाम तू' को इरशाद कामिल ने लिखा है और इसका म्यूजिक अजय-अतुल ने दिया है। बता दें जीरो के इस गाने को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। लंबे समय बाद शाहरुख किसी ऐसे किरदार में दिखें हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होता है।
3 of 5
ZERO
- फोटो : SCREENGRAB
गाने में बउआ सिंह बनकर शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें इस 'मेरा नाम तू' की पहली झलक 'जीरो' के ट्रेलर के दौरान भी देखने और सुनने को मिली थी। ये फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हो रही है। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
फिल्म में बउआ सिंह का किरदार निभा रहे शाहरुख ने पहले इस तरह का किरदार नहीं किया है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुकी है। फिल्म को गौरी खान प्रोड्यूसर कर रही हैं और आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : Screengrab
फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपरस्टार के रोल में हैं, जबकि अनुष्का शर्मा शारीरिक रूप से अक्षम लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह के रोल में हैं जो कि मेरठ में रहता है और बौना है। 38 साल की उम्र में भी वह कुंवारा है और अपने सपनों की रानी ढूंढ रहा है। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।