{"_id":"5bdece73bdec226974557bf2","slug":"shah-rukh-khan-film-zero-trailer-has-been-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर 'जीरो' से हीरो बने शाहरुख खान, 48 घंटे में फिल्म के ट्रेलर के व्यूज 6 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूट्यूब पर 'जीरो' से हीरो बने शाहरुख खान, 48 घंटे में फिल्म के ट्रेलर के व्यूज 6 करोड़ के पार
Sun, 04 Nov 2018 05:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
zero
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। दर्शकों और शाहरुख सहित अनुष्का, कटरीना के फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। 2 नवंबर यानी शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज हुए 'जीरो' के ट्रे्लर ने यूट्यूब पर इतिहास कायम कर दिया है। महज 48 घंटे में ही 'जीरो' के ट्रेलर को देखने वालों की संख्या 6 करोड़ से ऊपर हो गई है।
2 of 4
zero
- फोटो : file photo
'जीरो' के ट्रेलर को केवल यूट्यूब पर ही 66,440,069 बार देखा जा चुका है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को इंतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। फिल्म में अनुष्का और कटरीना कैफ सहित शाहरुख खान अपने एकदम अलग किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में शाहरुख जहां बौने के किरदार में हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा दिव्यांग का रोल कर रही हैं। कटरीना का भी 'जीरो' में एकदम अलग किरदार मालूम पड़ता है।
3 of 4
ZERO
- फोटो : SCREENGRAB
शाहरुख खान की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। बीती ईद को 'जीरो' का एक टीजर भी रिलीज हुआ था। इस टीजर में शाहरुख के साथ सलमान खान दिखाई दिए थे। वहीं खबरों की मानें तो फिल्म 'जीरो' में सलमान खान एक गाने में कैमियो करते दिखेंगे। इतना ही नहीं सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी सहित रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, अभय देओल, जिमी शेरगिल, आर माधवन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
zero
- फोटो : social media
'जीरो' के ट्रेलर लांच पर शाहरुख ने यह भी बताया था कि इस फिल्म उनका बउआ सिंह कहां से प्रेरित हैं। शाहरुख के मानें तो उन्हें बौना बउआ सिंह का किरदार करने का विचार साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल के अप्पू राजा के किरदार को देखकर आया। कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल साल 1989 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।