बॉलीवुड में इन दिनों हर तरफ प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की शादी की ही बात हो रही है। इस बीच मंगलवार को मुंबई में वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची। इस दौरान यहां शाहरुख खान भी नजर आए और मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए।
रिपोर्टर ने प्रियंका-निक को लेकर पूछा सवाल, शाहरुख ने बता दी अपनी शादी की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स ने जब शाहरुख से प्रियंका चोपड़ा की शादी की लेकर सवाल किए तो उन्होंने बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया। दरअसल रिपोर्टर ने शाहरुख से पूछा कि बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स की शादी होने वाली है। इनमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी हैं। सवाल इतना सुनते ही शाहरुख ने फटाक से जबाव दिया कि हां मैं भी कर रहा हूं। मैं तुम्हें न्योता भेज दूंगा, मेरी मेंहदी पर जरूर आना।