बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान "पठान" के ब्लॉकबस्टर होने से काफी खुश हैं। उन्होंने शानदार एक्शन फिल्म बनाने के लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की जमकर तारीफ की है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से महज कुछ ही दूरी पर है। फिल्म को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स से शाहरुख काफी ज्यादा खुश है और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता का श्रेय सिद्धार्थ आनंद और निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिया है।
Pathaan: 'पठान' की सफलता से बेहद खुश हैं शाहरुख खान, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए कह दी यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में वाईआरएफ द्वारा एक बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया गया है, जिसमें किंग खान फिल्म को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म की इस (एक्शन) शैली को सिद्धार्थ से बेहतर कोई नहीं जानता। वह इस तरह के सिनेमा को अच्छी तरह से जानते हैं। मुझे बस वह दुनिया पसंद है जो सिद्धार्थ बनाते हैं।"
South Celebs: एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं साउथ के ये सितारे, निभाते हैं जय-वीरू जितनी पक्की दोस्ती
"यह एक एक्शन फिल्म है जो मेरे दिल के करीब है। मुझे लगता है कि यह बहुत सारे अच्छे लोगों द्वारा बनाई गई है ...यह आज की मांग के हिसाब से बनाया गया सिनेमा है, जिसे लोग बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं।''
Shehzada: सेंसर बोर्ड ने 'शहजादा' को दिखाई हरी झंडी, कार्तिक आर्यन सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई है, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में अभी भी लंबी कतारे देखने को मिल रही है।
Bollywood : इन एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड संग फिल्मों में किया काम, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
बता दें कि फिल्म पठान से शाहरुख खान ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म से पहले वह जीरो में लीड एक्टर के रूप में नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही जवान में दिखेंगे, जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।
OTT Bold Series: इन वेब सीरीज में सिर्फ बोल्ड सीन ही नहीं कंटेट भी है जोरदार, इस वीकएंड जरूर देखें