फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने अपने दिव्यांग फैन पर लुटाया प्यार, फैंस बोले- किंग फॉर ए रीजन

Fri, 07 Apr 2023 04:46 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan kiss his Physically Disabled Fan Harshul After A IPL match Of KKR Photos Viral on social Media
Shah Rukh Khan - फोटो : social media

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लेकर चर्चा में है। जैसा कि आईपीएल शुरू हो चुका है, और इस खेल में शाहरुख की टीम भी परफॉर्म कर रही है। सभी जानते हैं कि शाहरुख खान को बादशाह कहा जाता है। वह कई बार साबित भी कर चुके हैं, कि उनके दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस क्यों है, क्यों लोग उन्हें इतना मानते हैं। 

Shah Rukh Khan kiss his Physically Disabled Fan Harshul After A IPL match Of KKR Photos Viral on social Media
Shah Rukh Khan - फोटो : social media

शाहरुख खान ने फैन से की बात
दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के एक मैच के बाद ईडन गार्डन में एक विकलांग फैन के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। उस दौरान की एक्टर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान व्हीलचेयर पर बैठे शख्स से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने फैन के माथे पर प्यार से किस किया है और बाद में उनके साथ एक तस्वीर भी क्लिक करवाई है। 

Shah Rukh Khan kiss his Physically Disabled Fan Harshul After A IPL match Of KKR Photos Viral on social Media
Shah Rukh Khan - फोटो : social media

शाहरुख के फैंस ने की तारीफ
एक्टर की यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चारों तरफ चर्चा हो रही है। शाहरुख के फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा सर एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-किंग फॉर ए रीजन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan kiss his Physically Disabled Fan Harshul After A IPL match Of KKR Photos Viral on social Media
Shah Rukh Khan - फोटो : social media

हर्षुल को फैंस ने दिया आशीर्वाद
आपको बता दें कि शाहरुख के इस फैन का नाम हर्षुल है और यह पहली बार नहीं है जब दोनों की मुलाकात हुई है, इससे पहले भी साल 2018 में मेगास्टार ने उनसे मुलाकात की थी और उस पल का एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हर्षुल सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से जूझ रहे है, जिसे देखते हुए हर्षुल को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने भी खूब प्यार और आशीर्वाद दिया। साथ ही कई लोगों ने उन्हें योद्धा कहा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 

Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने फीस के मामले में हीरो को छोड़ा पीछे, दो ने तो सलमान खान से भी ज्यादा लिए पैसे

विज्ञापन
Shah Rukh Khan kiss his Physically Disabled Fan Harshul After A IPL match Of KKR Photos Viral on social Media
Shah Rukh Khan - फोटो : social media

शाहरुख जल्द ही फिल्म जवान में आएंगे नजर 
आपको बता दें शाहरुख जल्द ही फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति दिखाई देंगे। जवान के अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की डंकी में भी नजर आएंगे। 

Mini Mathur: कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने क्यों नहीं लगाया 'खान' सरनेम, एक्ट्रेस ने बताई यह बड़ी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed