{"_id":"5b2092ec4f1c1bf86e8b7a90","slug":"shah-rukh-khan-next-film-zero-teaser-will-released-this-eid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 65 सेकेंड में 'जीरो' से हीरो बनेंगे शाहरुख खान, ये टीजर तोड़ सकता है कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ 65 सेकेंड में 'जीरो' से हीरो बनेंगे शाहरुख खान, ये टीजर तोड़ सकता है कई रिकॉर्ड
Thu, 14 Jun 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' का उनके फैंस और सिनेप्रेमियो को बेसब्री से इंतजार है। इनके इंतजार का अंदाजा से इस बात से लगाया जा सकता है कि जब बीती जनवरी 'जीरो' का पहला टीजर रिलीज होते ही चंद मिनटों में वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से फिल्म का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
2 of 5
वहीं इस बीच यह खबर आई है कि फिल्म 'जीरो' का एक और टीजर जल्दी रिलीज होने वाला है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह टीजर इस ईद पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग टीजर में शाहरुख खान का साथ देने सलमान खान आ रहे हैं। जी हां 'जीरो' के टीजर को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के साथ दिखाया जाएगा।
3 of 5
इसके अलावा टीजर से जुड़ा एक और खुलासा हुआ है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार 'जीरो' का अगला टीजर 65 सेकेंड का हो सकता है। पता हो कि इससे पहले वाला टीजर 1 मिनट से ज्यादा समय का था। वहीं जब से शाहरुख खान के फैंस को यह पता चला है कि 'जीरो' का ट्रेलर इस शुक्रवार को रिलीज होने वाला है, तब से उनके बीच टीजर को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म 'जीरो' में कैमियो कर रह हैं। इसलिए 'जीरो' के प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया है कि फिल्म के टीजर को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के बीच में दिखाया जाए। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि 'जीरो' का जो नया टीजर होगा उसमें सलमान खान और शाहरुख साथ नजर आएंगे या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाररुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिंसबर को रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।