{"_id":"5c27435fbdec22570d2dd92b","slug":"shah-rukh-khan-on-respecting-women-i-still-knock-on-the-bedroom-door-if-my-wife-s-changing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दी लड़कों से दूर रहने की नसीहत, पत्नी गौरी को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दी लड़कों से दूर रहने की नसीहत, पत्नी गौरी को लेकर कही यह बात
बादशाह शाहरुख खान इन दिनों जहां अपनी फिल्म 'जीरो' को हिट कराने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। हालांकि जहां तक शाहरुख की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो वह हमेशा की तरह हिट है।
2 of 5
Shahrukh Khan
वहीं शाहरुख इन दिनों अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना को अच्छी सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा है कि, मैंने अपने 21 साल के बेटे से कहा है कि महिलाओं के साथ कभी भी बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। वह आगे कहते हैं कि इसका मतलब है, महिलाओं के साथ मारपीट और गलत तरह की हरकतें जो मीटू के तहत सामने आईं हैं। मैं यहां पर महिलाओं को उनका सम्मान देने की बात कर रहा हूं।
3 of 5
Shahrukh Khan
पत्नी गौरी को लेकर शाहरुख कहते हैं कि, ‘ हमारी शादी को करीब 30 साल हो गए हैं। मैं गौरी को उसका पर्सनल स्पेस देता हूं। मैं कभी भी वह हरकत नहीं करता हूं जो गौरी को बुरी लगे। मैंने आज तक कभी भी गौरी के पर्स के अंदर नहीं देखा है। अगर वह कमरे में आराम कर रही होती है तो मैं हमेशा नॉक करके ही कमरे के अंदर जाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suhana And Shahrukh Khan
अपनी बेटी सुहाना के लिए भी इन सारी बातों का ख्याल रखता हूं। मैं सुहाना के रुम में भी डोर को नॉक करके जाता हूं। हालांकि मैं उनका पिता हूं पर हर किसी का एक पर्सनल स्पेस होता है जो कि उसको मिलना चाहिए। वहीं एक सवाल के जवाब में शाहरुख कहते हैं 'मैं सुहाना से यह कहना चाहता हूं कि, अगर कोई लड़का तुमसे कहे, राहुल नाम तो सुना होगा तो समझ जाना कि वह तुम्हें छेड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan
वहीं जब लड़का तुमसे किसी पार्टी में यह कहे कि और पास आना तो तुम उसे जोरदार तमाचा मारना। वहीं अपने सिग्नेचर स्टेप पर शाहरुख कहते हैं कि जब भी मैं गौरी के सामने हाथ फैला कर गाता हूं तो वह मुझे घर से बाहर निकाल देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।