पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Aryan Khan: पहली बार साथ नजर आएंगे शाहरुख-आर्यन, 'कॉफी विद करण 8' की शोभा बढ़ाएगी बाप-बेटे की जोड़ी

Sat, 17 Jun 2023 04:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 17 Jun 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Pathaan actor with son Aryan Khan to appear on Koffee With Karan 8 hosted by karan johar
आर्यन खान, शाहरुख खान, कॉफी विद करण - फोटो : social media

बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर वैसे तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन आज उनके चर्चा में आने की वजह उनके द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो 'कॉफी विद करण' है। सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' जल्द ही अपने आठवें सीजन के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। जहां इसमें हमेशा की तरह बहुत से सितारे शिरकत करने वाले हैं, वहीं इसमें एक ऐसी बाप-बेटे की जोड़ी भी होगी जिसे फैंस ने इससे पहले कभी भी साथ नहीं देखा है। यह और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान और आर्यन खान होने वाले हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे।

Shah Rukh Khan Pathaan actor with son Aryan Khan to appear on Koffee With Karan 8 hosted by karan johar
गौरी खान-आर्यन-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 8' इस साल अगस्त या सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। शो में देश भर की कई हस्तियां शामिल होंगी। जहां करण जौहर अपने हॉट और मसालेदार चैट शो के एक नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं अब, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ काउच की शोभा बढ़ाएंगे। कॉफी विद करण सीजन 7 में शाहरुख खान शामिल नहीं हुए थे और प्रशंसकों ने उनकी मौजदूगी को काफी मिस किया था।  
Shah Rukh Khan Pathaan actor with son Aryan Khan to appear on Koffee With Karan 8 hosted by karan johar
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान 'कॉफी विद करण' के पिछले सीजन में शिरक करने नहीं पहुंचे थे। दरअसल, उन दिनों अभिनेता अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग में काफी व्यस्त थे। लेकिन जो लोग अभिनेता को शो पर देखने के लिए तरस रहे थे उनके लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है, 'शाहरुख और आर्यन कॉफी विद करण में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। दोनों के साथ शो में गौरी खान भी शिरकत कर सकती हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Pathaan actor with son Aryan Khan to appear on Koffee With Karan 8 hosted by karan johar
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान इस समय अपनी वेब सीरीज 'स्टारडम' के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वह सीरीज पर जमकर काम कर रहे हैं और 'कॉफी विद करण 8' में आना उनके करियर को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श लॉन्चपैड माना जा रहा है। 'स्टारडम' में मुख्य भूमिका में लक्ष्य लालवानी होंने और यह इसमें छह एपिसोड होंगे।  जहां एक तरफ आर्यन खान अपनी डेब्यू सीरीज में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर, किंग खान   एटली द्वारा निर्देशित अपनी आगमी फिल्म 'जवान' में काम करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Pathaan actor with son Aryan Khan to appear on Koffee With Karan 8 hosted by karan johar
कॉफी विद करण - फोटो : Instagram

'कॉफी विद करण' की बात करें तो चैट शो का पहला सीजन 2004 में रिलीज हुआ था। यह इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय चैट शो है, जहां बॉलीवुड सितारे अपने जीवन से जुड़े कई राज खोलते हैं। सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ से लेकर ऋतिक रोशन तक, कई स्टार्स इसके पिछले सीजन की शोभा बढ़ा चुके हैं। कॉफी विद करण सीजन 8 डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सितारे भी शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि 'कॉफी विद करण 8' में यश, ऋषभ शेट्टी और अल्लू अर्जुन जैसे पैन इंडिया स्टार्स भी शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed