पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: ट्विटर से नेगेटिव कमेंट्स हटाने के लिए दिए गए पैसे, आदिपुरुष के निर्माताओं पर लगा बड़ा आरोप

Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
Adipurush makers accused by netizens for offering money in Exchange for deleting negative comments
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार प्रभास, अभिनेत्री कृति सेनन और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' शुक्रवार, 16 जून को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। अब ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं पर बड़ा आरोप लगा है कि ट्विटर से नेगेटिव कमेंट्स हटाने के लिए उन्हें पैसे दिए गए थे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

 

Adipurush makers accused by netizens for offering money in Exchange for deleting negative comments
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों के घेरे में आ खड़ी हुई है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर विजुअल्स तक की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है। यही नहीं, फिल्म में पात्रों के पहनावे और स्टाइल को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक के बाद एक यह फिल्म नए विवादों में फंसती नजर आ रही है।

Adipurush makers accused by netizens for offering money in Exchange for deleting negative comments
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर एक नया और बड़ा आरोप लगा है कि उन्होंने कुछ लोगों को सोशल मीडिया से नेगेटिव कमेंट्स हटाने के लिए पैसे देने प्रस्ताव रखा है।ट्विटर पर कुछ लोगों ने स्क्रीन शॉट शेयर कर के मेकर्स की पोल खोली है और पीछे की सच्चाई का खुलासा । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे नेगेटिव कमेंट हटाने के लिए 5500 रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया था।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush makers accused by netizens for offering money in Exchange for deleting negative comments
जय श्री राम - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह ट्विटर पर यूजर्स ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस विरोध को देखते हुए मेकर्स ने अभी तक इसपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। उम्मीद है कि फिल्म निर्माता जल्द ही इसपर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे और असल सच्चाई का खुलासा करेंगे।

 
विज्ञापन
Adipurush makers accused by netizens for offering money in Exchange for deleting negative comments
देवदत्त गजानन नागे - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले निभाया है। हनुमान का किरदार देवदत्त नागे ने निभाया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed