पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने सनी देओल को 'गदर 2' की रिलीज के लिए दीं शुभकामनाएं, बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Sat, 17 Jun 2023 12:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh says gadar 2 will be blockbuster to sunny deol in karan deol drisha acharya sangeet ceremony
सनी देओल, रणवीर सिंह - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ देओल परिवार में करण देओल और द्रिशा आचार्य के शादी के फंक्शन धूमधाम से किए जा रहे हैं। इस बीच हाल ही में करण और द्रिशा के संगीत समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। रणवीर सिंह भी इस पार्टी में शामिल हुए।

Ranveer Singh says gadar 2 will be blockbuster to sunny deol in karan deol drisha acharya sangeet ceremony
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह, सनी देओल के बेटे करण की संगीत सेरेमनी में अपनी मां, पिता और बहन के साथ शामिल हुए। पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। एक वायरल वीडियो में रणवीर अभिनेता सनी के साथ गर्मजोशी से गले मिलते हुए दिखाई दिए। रणवीर और उनकी मां ने सनी की तारीफ करते और उन्हें उनकी आने वाली फिल्म 'गदर 2' के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Karan Vohra: 'इमली' एक्टर करण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी बेला वोहरा ने दिया बेटों को जन्म


 
Ranveer Singh says gadar 2 will be blockbuster to sunny deol in karan deol drisha acharya sangeet ceremony
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर ने संगीत समारोह में सनी से कहा, "गदर 2 ब्लॉकबस्टर होगी, आप सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दोगे।" दिलचस्प बात यह है कि सनी समारोह में अपने किरदार तारा सिंह के लुक में पहुंचे। उन्होंने ग्रे कुर्ता, पटियाला सलवार, ब्राउन ब्लेजर और ब्लैक शूज पहने हुए थे। उन्होंने हल्के भूरे रंग की पगड़ी भी पहन रखी थी। साथ ही उन्होंने संगीत में अपने गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी।

Adipurush: 'आदिपुरुष' में जानबूझकर लिखे गए थे 'हनुमान' के विवादित डायलॉग, लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh says gadar 2 will be blockbuster to sunny deol in karan deol drisha acharya sangeet ceremony
धर्मेंद्र और करण - फोटो : सोशल मीडिया

संगीत में बॉबी देओल और पत्नी तान्या देओल से लेकर उनके चचेरे भाई अभय देओल तक सभी मौजूद थे। समारोह में करण के दादा और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी मौजूद थे। धर्मेंद्र ने उनके गाने 'यमला पगला दीवाना' पर डांस था। करण 18 जून को अपनी मंगेतर द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Sona Mohapatra: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं सोना मोहापात्रा, इन विवादों से रहा गहरा नाता


 
विज्ञापन
Ranveer Singh says gadar 2 will be blockbuster to sunny deol in karan deol drisha acharya sangeet ceremony
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, करण की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद सनी देओल ने किया था। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं, सनी देओल की बात करें तो उनकी फिल्म 'गदर 2' अगस्त में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आने वाली हैं।

Sunny Deol: बेटे के संगीत में 'तारा सिंह' बनकर पहुंचे सनी देओल, 'गदर 2' का लुक देख लोगों ने किया ट्रोल


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed