फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: अल्लू अयान के वीडियो पर शाहरुख ने दी प्रतिक्रिया, खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

Sun, 25 Feb 2024 06:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Feb 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reaction on Allu Ayaan Viral Video said you are flower and fire both rolled into one
अल्लू अयान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की फिल्म डंकी पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। इसका गाना लुट पुट गया लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहा है। हाल ही में अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान इस गाने को कार में सफर के दौरान गाते हुए नजर आए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों इस क्लिप पर जमकर कमेंट कर रहे थे। 


Bhumi Pednekar: शाहरुख खान के साथ अभिनय करना चाहती हैं भूमि, बोलीं- उनके साथ काम करना बचपन का सपना

Shah Rukh Khan Reaction on Allu Ayaan Viral Video said you are flower and fire both rolled into one
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच अब शाहरुख खान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किंग खान ने रविवार को एक्स पर लिखा, "थैंक यू लिटिल वन... तुम फ्लावर और फायर दोनों हो!!! अब मैं अपने बच्चों को अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली गाने का अभ्यास करवा रहा हूं... हा हा"।

Shah Rukh Khan Reaction on Allu Ayaan Viral Video said you are flower and fire both rolled into one
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

किंग खान की इस पोस्ट पर अल्लू अर्जुन ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, "शाहरुख जी...आप बहुत प्यारे हैं। आपके प्यारे मैसेज से अभिभूत हूं। ढेर सारा प्यार।" शाहरुख की पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा काम किया किंग"। एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, "एसआरके द्वारा किया गया बेहद शानदार काम!" वहीं, बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reaction on Allu Ayaan Viral Video said you are flower and fire both rolled into one
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा को अपने सिर पर प्लेट रखे हुए बॉबी देओल के 'एनिमल' के गाने पर थिरकते हुए देखा गया था।  इस वीडियो ने  सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reaction on Allu Ayaan Viral Video said you are flower and fire both rolled into one
'डंकी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की डंकी में देखा गया था। इसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर जैसे कलाकार भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने अब तक किसी भी फिल्म का आधिकारिक रूप से एलान नहीं किया है।
Rani Mukerji: यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशक ने रानी मुर्खजी को कहे अपशब्द, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed