{"_id":"65db23a36a46baf3ca09073f","slug":"bhakshak-actress-bhumi-pednekar-reveals-on-social-media-she-wants-to-work-with-shah-rukh-khan-2024-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: शाहरुख खान के साथ अभिनय करना चाहती हैं भूमि, बोलीं- उनके साथ काम करना बचपन का सपना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: शाहरुख खान के साथ अभिनय करना चाहती हैं भूमि, बोलीं- उनके साथ काम करना बचपन का सपना
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म भक्षक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने किया है। फिल्मों के अलावा भूमि सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए एक सत्र का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने फैंस के बहुत से प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस सेशन के दौरान जब अभिनेत्री से एक फैन ने पूछा कि आप भविष्य में किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी?" इस पर भूमि ने बिना देर लगाए शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने बताया कि किंग खान के साथ फिल्म में काम करने का उनका बचपन का सपना है।
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने साझा की गई वीडियो स्टोरी में कहा, “यार ईमानदारी से कहूं तो अभिनेता… अभिनेता क्या सुपरस्टार, शाहरुख सर के साथ फिल्म में काम करने का बचपन का सपना है। मैं इसके बहुत नजदीक पहुंच चुकी हूं, क्योंकि उन्होंने भक्षक का निर्माण किया है। सबसे कमाल की बात यह है कि 'डंकी' और 'भक्षक', दोनों नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं, मेरा सपना है शाहरुख सर के साथ अभिनय करने का। वे सर्वश्रेष्ठ हैं।'' उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "एसआरके आप किंग हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ब्राउन लड़कियां अब कई फिल्मों और सीरीज में अदाकारी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।