फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Danny Denzongpa: जया बच्चन से मिला नाम, तीन पीढ़ी के नायकों से सम्मान, फिर क्या हुआ जब सेट पर लेट आए सलमान...

Sun, 25 Feb 2024 03:44 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Feb 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
Interesting stories anecdotes about actor Danny Denzongpa Salman Khan Akshay Kumar Suniel Shetty Parveen Babi
डैनी डेन्जोंगपा - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम के युकसोम में एक नेपाली भाषी भूटिया परिवार में 25 फरवरी 1948 को जन्मे डैनी डेन्जोंगपा का असली नाम शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा है। लेकिन जब फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में उन्होंने दाखिला लिया तो जया भादुड़ी (बच्चन) के सुझाव पर अपना नाम डैनी रख लिया क्योंकि मूल नाम के उच्चारण में सबको समस्या आ रही थी। अपने पांच दशक के लंबे करियर में डैनी डेन्जोंगपा ने करीब 190 फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई। आखिरी बार वह राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आए। सिनेमा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए डैनी को साल 2003 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। आज उनके जन्मदिन पर साथी कलाकारों से जानते हैं 10 दिलचस्प किस्से…

Interesting stories anecdotes about actor Danny Denzongpa Salman Khan Akshay Kumar Suniel Shetty Parveen Babi
डैनी डेन्जोंगपा, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक इंटरव्यू से खत्म हो गई दोस्ती
सबसे पहले परवीन बाबी की जिंदगी में डैनी डेन्जोंगपा की एंट्री हुई थी। चार साल तक दोनों का रिलेशन रहा था। उन दिनों अमिताभ बच्चन ने किसी इंटरव्यू में यह कह दिया कि वह डैनी डेन्जोंगपा के अच्छे दोस्त हैं। इंटरव्यू पढ़कर परवीन बॉबी के मन में यह बात बैठ गई कि डैनी, अमिताभ के दोस्त हैं तो उनके दोस्त नहीं हो सकते। परवीन बॉबी को अक्सर यह लगता था कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और अमिताभ बच्चन पर तो वह शक करती ही थीं। इस वजह से परवीन बॉबी और डैनी डेन्जोंगपा की दोस्ती टूट गई। 

Interesting stories anecdotes about actor Danny Denzongpa Salman Khan Akshay Kumar Suniel Shetty Parveen Babi
कबीर बेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैं उसका फायदा नहीं उठाना चाह रहा था 
अभिनेता कबीर बेदी और डैनी डेन्जोंगपा एक साथ 'मेरा शिकार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कबीर बेदी ने अपनी आत्मकथा 'आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर' में डैनी और परवीन बॉबी के बीच रिश्ते का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब डैनी से परवीन बॉबी का ब्रेकअप हुआ तो उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक थी। मैं उसका फायदा नहीं उठाना चाह रहा था। रिश्ते का आधार आपसी संवेदनशीलता थी, लेकिन उनके साथ मेरा रिश्ता जटिल था क्योंकि परवीन की मानसिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting stories anecdotes about actor Danny Denzongpa Salman Khan Akshay Kumar Suniel Shetty Parveen Babi
डैनी डेन्जोंगपा, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों के अलावा सारी बातें होती हैं 
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के इंडस्ट्री में बहुत ही कम दोस्त हैं। उनके करीबी दोस्तों में सिर्फ तीन लोग हैं, जिनमें डैनी डेन्जोंगपा, टीनू आनंद और जैकी श्रॉफ शामिल हैं। नसीरुद्दीन शाह और डैनी डेन्जोंगपा ने 'राजकुमार', 'चाइना गेट' और  'लक्ष्मण रेखा' जैसी फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। डैनी के बारे में नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, 'डैनी डेन्जोंगपा ज्यादातर सिक्किम ही रहते हैं। मेरा जब भी मन करता है सिक्किम मिलने चला जाता हूं और फिल्मों के अलावा सारी बातें होती हैं। प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच डैनी के साथ कुछ क्षण व्यतीत करके बहुत अच्छा लगता है।' 

विज्ञापन
Interesting stories anecdotes about actor Danny Denzongpa Salman Khan Akshay Kumar Suniel Shetty Parveen Babi
जैकी श्रॉफ, डैनी डेन्जोंगपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैं केवल उनके साथ ही बाहर जाता हूं
अस्सी और नब्बे के दशक में अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा और जैकी श्रॉफ ने कई हिट फिल्में साथ की हैं, जिनमें जैकी श्रॉफ ने ज्यादातर नायक और डैनी ने खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने कहा, 'वैसे तो अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया, जूही चावला, मीनाक्षी शेषाद्रि से मेरी दोस्ती हैं। जब हम मिलते हैं तो ठीक से बातचीत करते हैं, वे मुझसे प्यार करती हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं। मेरी नजरों  में उनकी इज्जत है। लेकिन मेरे सबसे घनिष्ठ मित्र डैनी हैं और मैं केवल उनके साथ ही बाहर जाता हूं। कभी-कभी अनिल कपूर के साथ भी जाता हूं। मेरी पत्नी डैनी को अपना भाई मानती हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed