फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona: आदित्य ठाकरे ने शाहरुख का किया शुक्रिया, 'किंग खान' ने जवाब देकर फिर जीत लिया दिल

Fri, 03 Apr 2020 07:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan reaction to aaditya thackeray tweet after donate pm cares fund due to coronavirus
shah rukh khan - फोटो : social media

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बॉलीवुड सितारे खुलकर सामने आए और आर्थिक मदद का एलान किया। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, सलमान खान और शाहरुख खान सहित कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। शाहरुख ने जब से राहत का हाथ बढ़ाया है वो ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

shah rukh khan reaction to aaditya thackeray tweet after donate pm cares fund due to coronavirus
आदित्य ठाकरे - फोटो : ट्विटर

एक लंबे चौड़े पोस्ट में शाहरुख ने बताया कि कैसे वो और उनकी पूरी टीम लोगों की सहायता कर रही है। शाहरख ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता तो दी ही है साथ ही पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान, मजूदरों को खाना मुहैया करवाने का एलान भी किया है। शाहरुख के इस एलान के बाद महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने उनको शुक्रिया कहा।

shah rukh khan reaction to aaditya thackeray tweet after donate pm cares fund due to coronavirus
शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

आदित्य के ट्वीट का जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा, 'हमें इस समय एक दूसरे को धन्यवाद कहने की जरूरत नहीं है। हम एक परिवार हैं। बहुत खुशी है कि आप महाराष्ट्र के लिए इतना काम कर रहे हैं। आपको मेरा प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan reaction to aaditya thackeray tweet after donate pm cares fund due to coronavirus
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शाहरुख ने लिखा था- 'इस समय जो आपके लिए बिना थके काम कर रहे हैं, शायद आप उन्हें ना जानते हों, फिर भी आप उनको अकेला महसूस ना होने दें। हम ये सुनिश्चित करें कि हम एक-दूसरे का ध्यान रखें। पूरा देश और सभी भारतीय एक परिवार की तरह हैं।'

विज्ञापन
shah rukh khan reaction to aaditya thackeray tweet after donate pm cares fund due to coronavirus
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai

बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारों ने जब आर्थिक सहायता दी तो सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को ट्रोल किया जाने लगा कि इस मुश्किल घड़ी में वो कहां हैं। हालांकि शाहरुख खान के फैंस उनके बचाव में उतरे और बताया कि किस तरह वो मीर फाउंडेशन के जरिए मदद करते हैं।

घर में ही पति के साथ दीपिका की छिड़ी जंग, रणवीर सिंह बोले- 'तुझे देख लूंगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed